फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Constable 2023 answer key out know how to download at ssc.nic.in

SSC Constable 2023: एसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 06 Dec 2023 09:14 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 06 Dec 2023 09:14 PM IST
सार

SSC Constable 2023 Answer Key Out: एसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
SSC Constable 2023 answer key out know how to download at ssc.nic.in
Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC Constable 2023 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी कॉन्स्टेबल 2023 भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला भर्ती परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों के लिए रिस्पॉन्स शीट अब वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 06 दिसंबर से 09 दिसंबर, 2023 तक 100 रुपये प्रति चुनौती दिए गए प्रश्न/उत्तर के भुगतान के साथ ऐसा कर सकते हैं। 09 दिसंबर 2023 को शाम 06.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी कॉन्स्टेबल कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा 14 नवंबर से 03 दिसंबर 2023 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

SSC Constable 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर एसएससी कॉन्स्टेबल 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को लिंक मिलेगा।

  • लिंक पर क्लिक करें, अब एक नया पेज खुलेगा।

  • विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

  • उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed