SSC CHSL 2022: यहां मिलेंगे एसएससी सीएचएसएल के प्रवेश-पत्र, कौशल परीक्षा छह जनवरी को होगी
SSC CHSL Skill Test Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल 2021 भर्ती की कौशल परीक्षा यानी स्किल टेस्ट छह जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CHSL Skill Test Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल 2021 भर्ती की कौशल परीक्षा यानी स्किल टेस्ट छह जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाने वाला है। जल्द ही एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) 2021 स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार एसएससी के अपने संबंधित क्षेत्र की वेबसाइट ssc.nic.in/Portal/AdmitCard से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल डिस्क्रिप्टिव (टियर-2) परीक्षा परिणाम 16 दिसंबर, 2022 को घोषित किया गया था।
SSC Recruitment 12वीं पास के लिए थी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों / कार्यालयों के लिए लोअर डिविजनल क्लर्क / जूनियर सचिवालय सहायक, डाक सहायक / छंटनी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर / पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एसएससी सीएचएसएल प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।
SSC CHSL Skill Test Admit Card 2022 डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट ssc.nic.in/Portal/AdmitCard पर जाएं। -
एडमिट कार्ड टैब पर जाएं- सीएचएसएल-एडमिट कार्ड लिंक (उपलब्ध) पर क्लिक करें। -
रोल नंबर/पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें। -
एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट ले लें।