फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Result SSC CGL Tier 1 Marks 2019 available know more details

SSC CGL Tier 1 परीक्षा के अंक हुए जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 27 Aug 2019 11:20 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 27 Aug 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Result SSC CGL Tier 1 Marks 2019 available know more details

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL टियर 1 परीक्षाओं के मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपने अंकों को देख सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले, SSC ने देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 4 जून से 13 जून 2019 तक आयोजित SSC CGL टीयर 1 परीक्षा का परिणाम जारी किया था। लेकिन परिणाम के साथ अंक प्रदान नहीं किए गए थे, अब उम्मीदवारों के अंक भी एसएससी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पंजीकृत पासवर्ड द्वारा 26 अगस्त 2019 से 25 सितंबर 2019 तक अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 25 से अधिक लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से केवल 834746 उम्मीदवारों ने एसएससी सीजीएल टियर परीक्षा में भाग लिया था।
विज्ञापन


SSC CGL टियर 1 मार्क्स 2019 ऐसे करें चेक-  

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध लिंक SSC CGL टीयर 1 मार्क्स 2019 पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा,  यहां आुको संबंधित लिंक मिलेगा। अंकों को देखने के लिए इस पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का नाम चुनें, अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पंजीकृत पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
  • सभी क्रेडेंशियल भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके पास SSC CGL टीयर 1 परीक्षा के अंक खुल जाएंगे।

ये भी पढ़ें- मंजिलें और भी हैं: अपने सपनों को पूरा करने के लिए साहस के साथ दोबारा उठीं चेतना

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां क्लिक करें और देखें अपना परिणाम...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed