SSC CGL Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल परीक्षा उम्मीदवारों के लिए जारी की अहम अधिसूचना
SSC CGL Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा के पेपर-1 की योजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
विस्तार
SSC CGL Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी सीजीएल यानी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-2 परीक्षा के पेपर-1 की योजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उम्मीदवार जो एसएससी टियर-2 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जारी महत्वपूर्ण नोटिस को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: रट्टा न मारें बल्कि समझकर पढ़ें, मन से निकालें कठिन विषय का डर, आसान होगी हर परीक्षा की डगर
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक सूचना के अनुसार, पेपर-1 दो सत्रों- सत्र एक और सत्र दो में आयोजित किया जाना निर्धारित है। सत्र एक को तीन खंडों में विभाजित किया गया है। खंड- एक में दो मॉड्यूल हैं। मॉड्यूल- वन (गणितीय क्षमताएं) और मॉड्यूल- टू (रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस)। उम्मीदवारों को इस सेक्शन को पूरा करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। एक घंटा पूरा होने पर यह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।
खंड-एक के पूरा होने के तुरंत बाद, खंड दो के दो मॉड्यूल अर्थात मॉड्यूल- वन (इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन) और मॉड्यूल- टू (जनरल अवेयरनेस) शुरू होगा। सेक्शन टू भी एक घंटे के लिए होगा और एक घंटा पूरा होते ही यह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: मन में न बैठाएं बोर्ड परीक्षा का डर और फोबिया, कक्षा बटे दो के फॉर्मूले से करें शानदार तैयारी
खंड तीन में दो मॉड्यूल होंगे। मॉड्यूल-एक (कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण) खंड दो के पूरा होने के तुरंत बाद शुरू होगा और 15 मिनट की अवधि के लिए होगा। खंड तीन के मॉड्यूल- वन के पूरा होने पर, सत्र- एक समाप्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: तैयारी पर एक्सपर्ट ने दिए सुझाव, बोले- ग्रुप स्टडी करेंगे तो बढ़ जाएगी अच्छे अंकों की संभावना