SSC CGL Admit Card: एसएससी सीजीएल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इन राज्यों के उम्मीदवार कर सकेंगे डाउनलोड
SSC CGL Admit Card: प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा केंद्र से जुड़ें अहम जानकारी दी गई है, उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। एसएससी ने यह प्रवेश पत्र सेंट्रल रीजन (उत्तर प्रदेश और बिहार) के लिए जारी किया है। आयोग ने बताया भी है कि केवल उत्तर प्रदेश और बिहार क्षेत्र के उम्मीदवार ही परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपवा प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को अपने आवेदन क्रमांक और रोल नंबर आदि का इस्तेमाल करना होगा।
SSC CGL Admit Card: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल परीक्षा 2021 का आयोजन 11 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा केंद्र से जुड़ें अहम जानकारी दी गई है, उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
SSC CGL Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आवेदन की स्थिति से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां दिखाई दे रहे सीजीएल के आवेदन की स्थिति से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब क्षेत्र की सूची में सेंट्रल रीजन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।