एसएससी सीजीएल 2026: आ गई तारीख, 30 सितंबर से शुरू होगी टियर-1 परीक्षा, अक्तूबर में इस दिन तक होगा आयोजन
SSC CGL 2026 Tier 1 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के प्रथम चरण यानी टियर-1 की तारीख घोषित कर दी है। सीजीएल टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होगी और अक्तूबर में भी आयोजित की जाएगी। जानें परीक्षा कब से कब तक आयोजति की जाएगी और इस बार एसएससी ने एग्जाम पैटर्न में क्या बदलाव किए हैं...
विस्तार
SSC CGL 2026 Tier 1 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के प्रथम चरण की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी 12 सितंबर 2026 के महत्वपूर्ण नोटिस के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्तूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।
एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 परीक्षा कब होगी?
आयोग के नोटिस में परीक्षा से जुड़ी जानकारी इस प्रकार दी गई है:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 |
| परीक्षा का चरण | टियर-1 |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित परीक्षा |
| परीक्षा शुरू होने की तारीख | 30 सितंबर 2026 |
| परीक्षा समाप्त होने की तारीख | 30 अक्तूबर 2026 |
| नोटिस जारी होने की तारीख | 12 सितंबर 2026 |
नोटिस देखें:
कब आएगा टियर-1 का एडमिट कार्ड?
ताजा जारी नोटिस में केवल एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 परीक्षा का कार्यक्रम बताया गया है। प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख की जानकारी इस नोटिस में नहीं दी गई है।
क्या है एसएससी सीजीएल?
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के पदों (जैसे Inspector, ASO, Tax Assistant, Auditor आदि) पर भर्ती के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। सीजीएल 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी इस प्रकार है:
| कार्यक्रम | समय सीमा / तिथि |
| अधिसूचना एवं आवेदन शुरुआत | 21 मई 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
| आवेदन सुधार विंडो (Correction Window) | 29 जून से 1 जुलाई 2026 |
| टियर-I परीक्षा (Tier-1 CBT) | 30 सितंबर - 30 अक्तूबर 2026 |
| टियर-II परीक्षा (Tier-2 CBT) | दिसंबर 2026 (संभावित) |
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों (Tiers) में विभाजित है:
1. टियर-I (स्क्रीनिंग/क्वालिफाइंग परीक्षा)
यह कंप्यूटर-आधारित ऑनलाइन परीक्षा होती है। इसमें 100 प्रश्न (कुल 200 अंक) होते हैं और समय 1 घंटा (60 मिनट) मिलता है:
- रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning): 25 प्रश्न (50 अंक)
- सामान्य जागरूकता (General Awareness): 25 प्रश्न (50 अंक)
- गणित (Quantitative Aptitude): 25 प्रश्न (50 अंक)
- अंग्रेजी (English Comprehension): 25 प्रश्न (50 अंक)
2. टियर-II (मुख्य परीक्षा - मेरिट निर्धारण के लिए)
अंतिम चयन सूची (Merit List) टियर-II के अंकों के आधार पर तैयार होती है:
- पेपर-I: सभी पदों के लिए अनिवार्य
- पेपर-II: सांख्यिकी (केवल JSO पद के लिए)
इस बार सीजीएल के एग्जाम पैटर्न में क्या बदलाव हुआ?
एसएससी सीजीएल 2026 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस बार परीक्षा पैटर्न, समय सीमा और चयन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को ये बदलाव जान लेने चाहिए:
- टियर-1 में सेक्शनल टाइमिंग: टियर-1 की 60 मिनट की कुल अवधि में अब प्रत्येक सेक्शन (रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी) के लिए 15-15 मिनट का सेक्शनल टाइमर निश्चित कर दिया गया है।
- असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पदों के लिए टियर-2 में पेपर-III: असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पदों के चयन हेतु टियर-2 में पेपर-III (Finance & Economics) जोड़ा गया है। इन पदों की अंतिम मेरिट लिस्ट टियर-2 के पेपर-1 और पेपर-III के अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी।
- सख्त स्क्राइव सत्यापन: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सहायक (Scribe) हेतु आधार आधारित ओटीआर और ओटीपी सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।
- आयु सीमा कट-ऑफ तिथि: आयु गणना के लिए पात्रता संदर्भ तिथि 1 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।