आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

घाव सुखा दे समय मगर कटु शब्द न मिटे

                
                                                         
                            घाव सुखा दे समय मगर कटु शब्द न मिटे
                                                                 
                            

समय के मरहम से हर घाव भर जाता है,
लेकिन तीखे शब्दों का घाव अमिट रह जाता है।
वक्त हर एक गहरी चोट को धुँधला कर देता है,
मगर कड़वा बोला गया हर बोल चुभता रहता है।

घाव तो शरीर के भरते हैं दवा लगाने से,
पर मन के छाले नहीं मिटते कभी समझाने से।
बाहरी निशान तो समय के साथ छिप जाते हैं,
भीतर के सन्नाटे पर छाले और उभर आते हैं।

तीर कमान से निकला हुआ कभी नहीं लौटता,
ठीक वैसे ही अपमान का स्वर कभी नहीं घटता।
जख्म दे जाता है इंसान को अपने ही अपनों का,
बिखर जाता है शीशा सा विश्वास सपनों का।

मीठी वाणी से जीवन में फूल खिल जाते हैं,
कटु वचनों से सारे अपने भी बिछड़ जाते हैं।
याद रहता है ज़माने को हर एक ताना कसना,
वक्त भी भूल जाता है कभी कभी आँसू पोछना।

इसलिए जुबान से सोच-समझकर बोल निकालो,
किसी के कोमल मन में न जहर कभी तुम घोलो।
घाव सुखा दे समय मगर कटु शब्द न मिटते हैं,
कड़वे बोलों से अपनों के भी रास्ते कटते हैं।
-नीरज तँवर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर