फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2025: 93% candidates allotted preferred exam city, rest within 168 km radius, Admit card soon

SSC CGL: 93% परीक्षार्थियों को मिला उनकी पसंद का परीक्षा शहर, बाकियों का केंद्र 168 किमी के दायरे में

Mon, 08 Sep 2025 07:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 07:20 PM IST
सार

SSC CGL 2025 Exam: कर्मचारी चयन आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा सीजीएल का आयोजन 12 से 26 सितंबर, 2025 तक किया जाएगा। शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। आयोग ने बताया कि 93 फीसदी उम्मीदवारों को उनकी पसंद के शहरों में केंद्र आवंटित किया गया है।
 

विज्ञापन
SSC CGL 2025: 93% candidates allotted preferred exam city, rest within 168 km radius, Admit card soon
SSC CGL 2025 - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

SSC CGL Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने 12 सितंबर से शुरू होने वाली सीजीएल परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। पंजीकृत अभ्यर्थी इसकी मदद से जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा।

विज्ञापन


आयोग ने बताया कि 93 फीसदी परीक्षार्थियों को उनके द्वारा चुने गए शहरों की सूची में से पहली/दूसरी/तीसरी पसंद के शहर में परीक्षा केद्र आवंटित किया गया है। इसके अलावा, बाकी परीक्षार्थियों को 168 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है।

विज्ञापन

28.14 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

एसएससी सीजीएल टियर-1 के लिए 28,14,604 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है। परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए देशभर के 129 शहरों में 260 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। फिर इसी के अनुसार अपनी यात्रा योजना भी बना सकते हैं।

सिटी स्लिप में परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा शहर सहित अन्य विवरण शामिल हैं। सिटी स्लिप में निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:

  • परीक्षार्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा का समय और शिफ्ट
  • परीक्षा शहर
  • आवेदन की स्थिति

SSC CGL Admit Card 2025: अभ्यर्थियों को अब प्रवेश पत्र का इंतजार

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा के परीक्षार्थियों को अब प्रवेश का इंतजार है। गौरतलब है कि परीक्षा में अब चार दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि प्रवेश पत्र किसी भी समय जारी किया जा सकता है। हालांकि, आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जारी करने की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन आमतौर पर प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन या चार दिन पहले जारी किया जाता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि कल प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed