SSC CGL 2022 : इस भर्ती के जरिए किस विभाग में चयनित होने वाले अभ्यर्थाी को मिलता है कितना वेतन, देखें डिटेल
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से CGL भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2022 से शुरू हो जाएगी । उम्मीद है कि इस भर्ती की अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने जा रही है। आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक सीजीएल भर्ती की आधिसूचना जारी कर आवेदन की शुरुआत की जा सकती है। ऐसे में वो उम्मीदवार जो इस भर्ती की तैयारी कर रहे और पात्रता पूरी करते हैं आवेदन शुरू होने के बाद एसएससी की वेबसाइट पर जाकर फार्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि एसएससी CGL भर्ती में न्यूनतम ग्रेजुएट पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर लें। वहीं अगर आप आने वाले दिनों में एसएससी के किसी एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही SSC -E-Book Course -Download now की मदद लेकर अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
किसे मिलता है कितना वेतन
एसएससी सीजीएल द्वारा असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल-8 के तहत 47,600 से लेकर 1,15,100 रुपए वेतन मिलता है। इसके अलावाअसिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (केंद्रीय सचिवालय सर्विस), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (इंटेलीजेंस ब्यूरो), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नलअफेयर्स) समेत कई अन्य पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 से लेकर 1,142,400 तक सैलरी दी जाती है। वहीं असिस्टेंट, असिस्टेंट सुपरटेंडेंट, डिवीजनल अकउंट, सबइंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिकल ऑफिसरजैसे पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को पे-लेवल - 6 के अनुसार 35,400 से लेकर 1,12,400 तक का वेतन दिया जाता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जरूरदेख लें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।