फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CAPF SI 2025 Notification out for 3073 posts; Apply at ssc.gov.in till 16 Oct

SSC CAPF SI 2025: एसएससी सीपीओ भर्ती का नोटिस जारी, एसआई के 3073 पद; सैलरी 1.12 लाख तक; ग्रेजुएट करें आवेदन

Sat, 27 Sep 2025 08:47 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 08:47 AM IST
सार

SSC CAPF SI 2025 Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस में एसआई के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 3073 पदों पर भर्ती की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...
 

विज्ञापन
SSC CAPF SI 2025 Notification out for 3073 posts; Apply at ssc.gov.in till 16 Oct
SSC CAPF SI 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CAPF Delhi Police SI 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस में एसआई के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिस जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के माध्यम से एसआई के कुल 3073 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

SSC CPO SI Important Dates: कैलेंडर में नोट करें ये सभी तारीखें

अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर, 2025 (रात्रि 11 बजे तक) है। शुल्क का भुगतान 17 अक्तूबर रात 11 बजे तक किया जा सकेगा। इसके बाद, आवेदन में हुई गलती को सुधारने के लिए एक संपादन विंडो 24 से 26 अक्तूबर रात 11 बजे तक खुली रहेगी। परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2025 में किया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर - 1800-309-3063 पर संपर्क कर सकते हैं।

 
कार्यक्रम अवधि
पंजीकरण 26 सितंबर से 16 अक्तूबर 2025 रात्र 11 बजे तक
फीस जमा 17 अक्तूबर 2025 रात 11 बजे तक
आवेदन सुधार 24 से 26 अक्तूबर 2025 रात 11 बजे तक
परीक्षा की तिथि नवंबर-दिसंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in.
रिक्तियां 3073
आवेदन शुल्क 100 रुपये
सैलरी 35,400 - 1,12,400 रुपये
योग्यता स्नातक
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CPO Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) होना चाहिए। इसके अलावा, अपीयरिंग वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

SSC CPO Selection Process: चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन टियर-1 के कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक परीक्षण, टियर-2 सीबीटी और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। टियर-1 परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed