Railway Vacancy 2023: 10वीं पास के लिए रेलवें में निकलीं भर्तियां,1000 से ज्यादा पदों पर ऐसे करें आवेदन
SECR Recruitment 2023: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
SECR Recruitment 2023: रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 तक है। रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी
SECR Recruitment 2023 पदों का विवरण
-
असिस्टेंट लोको पायलट : 820 पद
-
टेक्नीशियन : 132 पद
-
जूनियर इंजीनियर : 64 पद
SECR Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
SECR Recruitment 2023 आयु-सीमा
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 साल निर्धारत की गई है। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
SECR Recruitment 2023 वेतनमान
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में निकली भर्ती के तहत चयनित होने पर उम्मीदवार को हर महीने 61 हजार 500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
SECR Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहसे आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
-
अब ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
-
अब मांगी गई सभी डिटेल्स भरें।
-
सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
-
पासपोर्ट साइट फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
सबसे लास्ट में फॉर्म सबमिट कर दें।