SOL DU Recruitment 2023: डीयू में गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने का एक और मौका, अब इस दिन तक करें अप्लाई
SOL, DU Recruitment 2023: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने का एक और मौका है। इच्छुक उम्मीदवार अब नीचे बताई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
SOL, DU Recruitment 2023: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास इस भर्ती के लिए आवेदन करने का एक और मौका है। एसओएल, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - sol.du.ac.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवदेन करने का तरीका नीचे बताया गया है।
इस दिन तक करें आवेदन
पंजीकरण प्रक्रिया 11 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 4 नवंबर, 2023 को समाप्त होनी थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया और अब उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने और जमा करने के लिए 15 नवंबर, 2023 शाम 5.30 बजे तक का समय है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए 1000 रुपये, ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस और महिला वर्ग के लिए 800 रुपये और एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 600 रुपये है।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसओएल, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
एसओएल, डीयू भर्ती 2023: आवेदन कैसे करें
विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एसओएल, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - sol.du.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को एसओएल, डीयू गैर-शिक्षण पदों का लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन करें लिंक उपलब्ध होगा।
- पंजीकरण करें और लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान कर दें।
- सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।