फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SOL DU Non Teaching Recruitment 2023 know how to Apply at sol.du.ac.in

SOL DU Non Teaching Vacancy: एसओएल डीयू में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, आवेदन से पहले समझे पूरी प्रक्रिया

Mon, 16 Oct 2023 06:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 16 Oct 2023 06:31 PM IST
सार

SOL DU Non Teaching Bharti: एसओएल डीयू नॉन टीचिंग भर्ती 2023 के तहत कई पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। आप भी अगर योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SOL DU Non Teaching Recruitment 2023 know how to Apply at sol.du.ac.in
delhi university, du, दिल्ली विवि. दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

SOL DU Non Teaching Recruitment: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसओएल, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर, 2023 तक है। 

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग डीयू नॉन टीचिंग भर्ती 2023 के तहत 77 पदों को भरा जाना है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • डिप्टी रजिस्ट्रार 01 पद

  • अकादमिक समन्वयक 01 पद

  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार 03 पद

  • जूनियर प्रोग्रामर 02 पद

  • जूनियर इंजीनियर 01 पद

  • वरिष्ठ सहायक 08 पद

  • तकनीकी सहायक 05 पद

  • स्टेनोग्राफर 03 पद

  • असिस्टेंट 14 पद

  • जूनियर असिस्टेंट 37 पद

  • ड्राइवर 01 पद

  • लैब अटेंडेंट 01 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

SOL DU Non Teaching शैक्षणिक योग्यता

एसओएल डीयू नॉन टीचिंग भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट/डिग्री/डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग/बी.ई./बी.टेक/मास्टर्स डिग्री/पीजी जैसी योग्यता होनी चाहिए। इन शैक्षणिक योग्यताओं के साथ-साथ उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के लिए आवेदन करने का अनुभव भी होना चाहिए।

विज्ञापन

DU Non Teaching आयु सीमा

एसओएल डीयू नॉन टीचिंग भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 27 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

SOL DU Non Teaching आवेदन शुल्क

सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस और महिला वर्ग को 800 रुपये और एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed