फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SIB Recruitment 2026: Junior Officer Posts Open for Graduates, Check Selection Process

SIB Vacancy 2026: बैंक में निकली जूनियर ऑफिसर की भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जानें चयन प्रक्रिया की शर्तें

Wed, 06 May 2026 04:11 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 06 May 2026 04:11 PM IST
सार

SIB Junior Officer Recruitment 2026: साउथ इंडियन बैंक ने जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशंस) के पदों पर भर्ती निकाली है। यह अवसर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा मौका है। 

विज्ञापन
SIB Recruitment 2026: Junior Officer Posts Open for Graduates, Check Selection Process
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

विस्तार

SIB Junior Officer Vacancy 2026: साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के लिए जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशंस) पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का एक अच्छा मौका है। आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू है। 

विज्ञापन


उम्मीदवार 13 मई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इच्छुक भारतीय नागरिक, जिनके पास बैंक/एनबीएफसी में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव हो, आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन

ग्रेजुएट करें आवेदन

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है, जिसमें कम से कम 50% अंक प्राप्त किए गए हों। इसके साथ ही उम्मीदवार की शिक्षा नियमित प्रणाली (10+2+3 पैटर्न) के तहत होनी चाहिए, यानी एसएसएलसी/एसएससी, एचएससी और ग्रेजुएशन सभी नियमित मोड से पूरे किए गए हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, उम्मीदवार के पास बैंक या एनबीएफसी क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है और वह भारतीय नागरिक होना चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 31 मार्च 2026 तक 28 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है, यानी उनकी अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तक होगी।

कैसे होगा चयन?

  • चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (समूह चर्चा) और इंटरव्यू (साक्षात्कार) शामिल हो सकते हैं।
  • सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी और जरूरत पड़ने पर ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू कराया जाएगा।
  • केवल वही उम्मीदवार आगे बढ़ेंगे जो ऑनलाइन परीक्षा में पास होंगे।
  • ग्रुप डिस्कशन पास करने के बाद ही उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • सिर्फ पात्रता होने से किसी उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाना जरूरी नहीं है।
  • बैंक आवेदन की संख्या के अनुसार चयन प्रक्रिया में बदलाव कर सकता है और तय करेगा कि कितने उम्मीदवारों को बुलाना है।
  • भर्ती से जुड़ा अंतिम निर्णय बैंक का होगा और इस पर कोई आपत्ति या पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

3 साल के अनुबंध के आधार पर होगी नियुक्त

इस भर्ती में उम्मीदवार को जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशंस) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के अनुबंध (Contract) पर होगी।

अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को बाद में बैंक के नियमों के अनुसार सहायक प्रबंधक (स्केल-I) के नियमित पद पर प्रमोशन का मौका भी मिल सकता है। इस पद के लिए उम्मीदवार को बैंक की जरूरत के अनुसार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना या भारत के किसी भी स्थान पर काम करना पड़ सकता है। साथ ही, स्थानीय भाषा की जानकारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed