फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI SCO Recruitment 2025: Apply for High-Paying Govt Jobs with Salary Up to 1 Crore

SBI Jobs 2025: 55 की उम्र में भी सरकारी नौकरी का मौका! इंटरव्यू के जरिए होगा चयन; सालाना पैकेज एक करोड़ तक

Sat, 12 Jul 2025 12:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 12 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

SBI SCO Vacancy: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के तहत कई वरिष्ठ पदों पर वैकेंसी निकाली है। 55 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक करोड़ रुपये तक का सालाना पैकेज मिल सकता है।

विज्ञापन
SBI SCO Recruitment 2025: Apply for High-Paying Govt Jobs with Salary Up to 1 Crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

SBI SCO Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में एक पद के लिए 1 करोड़ रुपये सालाना पैकेज की पेशकश की गई है। आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 33 पदों पर भर्ती होगी। इनमें डिप्टी मैनेजर के 18, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के 14 और जनरल मैनेजर का 1 पद शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जनरल मैनेजर पद के लिए 15 साल का अनुभव

भारतीय स्टेट बैंक ने हैदराबाद में जनरल मैनेजर पद पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषयों में बीई/बीटेक या एमटेक/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, बीएफएसआई, आईटी या साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में 15 साल का अनुभव जरूरी है, जिसमें से कम से कम 10 साल लीडरशिप रोल में होना चाहिए। रेड टीम एक्सरसाइज या वीए-पीटी हैंडल करने वालों को वरीयता दी जाएगी। इस पद के लिए सालाना सैलरी पैकेज 1 करोड़ रुपये तक है और आयु सीमा 45 से 55 वर्ष तय की गई है।

असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट की भर्ती

ए.वी.पी पद के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ बीई/बीटेक (CS/IT/ECE आदि) की डिग्री और सीआईएसए व ISO 27001:2022 LA सर्टिफिकेट होना चाहिए। बीएफएसआई या आईटी सेक्टर में कम से कम 6 साल का अनुभव अनिवार्य है, जिसमें से 3 साल आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा में होना चाहिए। 

चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और सीटीसी पर बातचीत के आधार पर होगा। इस पद के लिए अधिकतम सालाना वेतन 44 लाख रुपये तक हो सकता है। पोस्टिंग मुंबई, हैदराबाद या मोबाइल ड्यूटी के तहत होगी।

डिप्टी मैनेजर पद के लिए आवश्यक योग्यता

इस पद के लिए 50% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री और आईएसएसीए यूएसए से सीआईएसए सर्टिफिकेट जरूरी है। अभ्यर्थी को बीएफएसआई या आईटी क्षेत्र में कम से कम 4 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें से 2 साल का अनुभव आईएस ऑडिट या इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी में होना चाहिए। 

चयन केवल शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। यह पद एमएमजीएस-II स्केल के अंतर्गत आता है और पोस्टिंग मुंबई, हैदराबाद या मोबाइल ड्यूटी में की जा सकती है। उम्मीदवार की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

दो चरणों के माध्यम से होगा चयन 

SBI स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं - शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जो कुल 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में न्यूनतम अर्हक अंक बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। अंतिम मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर, अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed