SBI SCO Recruitment 2023: एसबीआई में प्रबंधक और विशेषज्ञ के 400 से भी अधिक पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
SBI SCO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट - sbi.co.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
SBI SCO Recruitment 2023: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए इस दौरान अपना साकार करने का सुनहरा मौका है। रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कई अन्य बैंकों में इस दौरान विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए भी योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट - sbi.co.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तिथियां
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 सितंबर, यानी आज से शुरू हो रही है और 6 अक्तूबर, 2023 को समाप्त होगी। यह भर्ती अभियान 442 प्रबंधकीय और विशेषज्ञ पदों को भरेगा। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के बारे में आगे बताया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 16 सितंबर, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 6 अक्तूबर, 2023
- ऑनलाइन टेस्ट की तिथि: संभावित रूप से दिसंबर 2023/जनवरी 2024
- कॉल लेटर डाउनलोड करने की संभावित तिथि: परीक्षा से 10 दिन पहले
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कुछ पदों के लिए, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद साक्षात्कार का दौर शामिल होगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये हैं, वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के उम्मीदवारों के लिए शून्य है। स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके भुगतान किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान के लिए लेनदेन शुल्क, यदि कोई हो, उम्मीदवारों द्वारा वहन किया जाएगा।