फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Recruitment 2020 Government jobs sarkari naukri jobs in State Bank of India

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली हैं बंपर भर्तियां, 8 अक्तूबर आवेदन की आखिरी तारीख

Tue, 06 Oct 2020 10:33 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 06 Oct 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
SBI Recruitment 2020 Government jobs sarkari naukri jobs in State Bank of India
एसबीआई

SBI Recruitment 2020: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बंपर भर्तियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख में अब सिर्फ दो ही दिन बचे हैं। यहां मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, डाटा ट्रेनर, डाटा ट्रांसलेटर, सीनियर कंसल्टेंट एनालिस्ट, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डाटा प्रोटेक्शन ऑफिसर और रिस्क स्पेशलिस्ट जैसे विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अक्तूबर है। विस्तार से आगे बढ़ें

विज्ञापन


 

योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  इन तमाम भर्तियों के लिए एसबीआई ने कई अधिसूचनाएं जारी की हैं, जिनको अभ्यर्थी एक बार विस्तार से जरूर पढ़ें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन नंबर CRPD/SCO/2020-21/22 में डिप्टी मैनेजर (डाटा साइंटिस्ट), मैनेजर (डाटा साइंटिस्ट) और डिप्टी मैनेजर (सिस्टम ऑफिसर) पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। डिप्टी मैनेजर (डाटा साइंटिस्ट) के लिए 11 रिक्तियां, मैनेजर (डाटा साइंटिस्ट) पद के लिए  11 रिक्तियां व डिप्टी मैनेजर (सिस्टम ऑफिसर) के पद के लिए पांच रिक्तियां हैं।

इसी तरह, विज्ञापन नंबर CRPD/SCO/2020-21/21 में  पांच रिक्तियां रिस्क स्पेशलिस्ट सेक्टर स्केल III, 5 रिक्तियां रिस्क स्पेशलिस्ट सेक्टर स्केल II, तीन रिक्तियां पोर्टफोलियो मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट स्केल II, दो रिक्तियां रिस्क स्पेशलिस्ट क्रेडिट स्केल II, दो रिक्तियां रिस्क स्पेशलिस्ट क्रेडिट स्केल III, एक रिक्ति रिस्क स्पेशलिस्ट एंटरप्राइज स्केल I, और एक पद रिस्क स्पेशलिस्ट आईएनडी एएस स्केल - III के लिए है।

विज्ञापन

विज्ञापन नंबर CRPD/ PDRF/ 2020-21/25 में एक रिक्ति डाटा ट्रेनर, एक रिक्ति डाटा ट्रांसलेटर, एक रिक्ति सीनियर कंसल्टेंट एनालिस्ट व एक रिक्ति असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद के लिए है। इसी तरह से विज्ञापन नंबर CRPD/SCO/2020-21/26 में 28 रिक्तियां डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी), पांच रिक्तियां मैनेजर (रिटेल प्रोडक्ट्स) पद के लिए निकली हैं। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि इन सभी पदों के लिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़  लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed