फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO 2023 registration last Date Deadline Know How to Apply Online at sbi.co.in

SBI PO 2023: एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की डेडलाइन बेहद नजदीक, अभी कर दें आवेदन

Mon, 02 Oct 2023 09:14 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Oct 2023 09:14 AM IST
सार

SBI PO Recruitment 2023: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए पंजीकरण करने की डेडलाइन कल है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI PO 2023 registration last Date Deadline Know How to Apply Online at sbi.co.in
SBI PO Recruitment 2023 - फोटो : i stock

विस्तार

SBI PO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO) भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो कल, यानी 3 सितंबर को बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - bank.sbi/careers के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणियों के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग व्यक्तियों (PwD) से संबंधित आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। जो लोग स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि वे 31 दिसंबर या उससे पहले स्नातक उत्तीर्ण कर लें। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

विज्ञापन

कब आएगा एडमिट कार्ड

सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद, उम्मीदवार 12 अक्तूबर तक अपने एसबीआई पीओ 2023 आवेदन पत्र को डाउनलोड और प्रिंट आउट ले सकेंगे। एसबीआई पीओ 2023 परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से अपना एसबीआई पीओ प्रारंभिक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे करें पंजीकरण

  • बैंक की 'करियर' वेबसाइट, Bank.sbi/careers पर जाएं।
  • ‘Latest announcement’ के अंतर्गत एसबीआई पीओ भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एसबीआई पीओ आवेदन पत्र 2023 का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed