फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO 2022: Exam is from December 17, know when you will get admit card and how many times give exam-safalta

SBI PO 2022 : 17 दिसंबर से है परीक्षा, जानिए कब मिलेंगे एडमिट कार्ड और कितनी बार दे सकते हैं परीक्षा

Thu, 10 Nov 2022 12:41 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 10 Nov 2022 12:41 PM IST
सार

SBI PO के 1600 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का 17 दिसम्बर से आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड दिसम्बर के पहले हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे। दिसम्बर के आखिरी हफ्तेया जनवरी के पहले हफ्ते में प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद फरवरी में एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा का आयोजन कराया जा सकता है। 

विज्ञापन
SBI PO 2022: Exam is from December 17, know when you will get admit card and how many times give exam-safalta
एसबीआई पीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा 22 सितम्बर को प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1600 और बैकलॉग के 73 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। जिसके फेज-1 की परीक्षा का आयोजन 17 दिसम्बर से किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड दिसम्बर के पहले-दूसरे हफ्ते में जारी किए जाएंगे। एसबीआई द्वारा आयोजित कराई जाने वाली इस प्रारंभिक परीक्षा के दिसम्बर के आखिरी हफ्ते या जनवरी 2023 में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद जनवरी-फरवरी 2023 में एसबीआई पीओ फेज 2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए प्रति वर्ष 10 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। यदि आप भी एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए SBI PO Exam : Join Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसबीआई पीओ ईबुक्स 
एसबीआई पीओ मॉक टेस्ट 
एसबीआई पीओ पिछले प्रश्न पत्र 

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने का ये है गणित 

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 100 ऑब्जेक्टिव सवालों की होती है। इसे 3 सेक्शन्स में बांटा जाता है। पहले सेक्शन में अंग्रेजी भाषा से 30 सवाल, दूसरे सेक्शन क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड से 35 सवाल और तीसरे सेक्शन रीजनिंग से 35 सवाल पूछे जाएंगे। इन 100 सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवार को एक घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा के बाद कैटेगरी के अनुसार एक मेरिट तैयार की जाएगी। जिसमें कुल वैकेंसी के 10 गुना कंडीडेट को चुना जाएगा। ये कंडीडेट एसबीआई दूसरे चरण-मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। Sbi Po Prelims Exam 2021 में 58.2 फीसद कटऑफ गई थी। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस वर्ष भी 60-65 फीसद कटऑफ रह सकती है।  

विज्ञापन

इतनी बार दे सकते हैं परीक्षा 

कैटेगरी परीक्षा देने के चांस 
सामान्य  4
सामान्य पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस-पी 7
ओबीसी पीडब्ल्यूडी 7
ओबीसी 7
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कोई रोक नहीं 
 

ऐसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, UPSSSC PET, NDA/NA, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed