{"_id":"67b04f4a211b895a650912a9","slug":"sbi-invites-application-for-13th-batch-of-yfi-fellowship-apply-here-youthforindia-org-2025-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SBI YFI Fellowship: एसबीआई से फेलोशिप पाने का शानदार मौका, ग्रेजुएट अभ्यर्थी अभी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SBI YFI Fellowship: एसबीआई से फेलोशिप पाने का शानदार मौका, ग्रेजुएट अभ्यर्थी अभी करें आवेदन
Sat, 15 Feb 2025 01:57 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:57 PM IST
सार
SBI YFI Fellowship Registration 2025: एसबीआई फाउंडेशन ने अपने प्रमुख कार्यक्रम एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप के 13वें बैच के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है। यह फेलोशिप उन युवाओं के लिए है जो ग्रामीण विकास में योगदान देना चाहते हैं।
विज्ञापन
SBI YFI Fellowship
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
SBI YFI Fellowship Registration: भारतीय स्टेट बैंक समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) शाखा एसबीआई फाउंडेशन ने अपने प्रमुख एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप के 13वें बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 13 महीने की यह फेलोशिप युवा स्नातकों और पेशेवरों को ग्रामीण भारत में सतत विकास पहलों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। इच्छुक अभ्यर्थी apply.youthforindia.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस फेलोशिप के लिए पिछले 12 वर्षों में 640 फेलो ने इन प्रमुख क्षेत्रों में सामुदायिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
आवेदन के लिए पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार को 1 अक्तूबर 2025 से पहले स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी।
- उम्मीदवार को भारतीय नागरिक, नेपाल/भूटान का नागरिक या भारत का विदेशी नागरिक (ओसीआई) होना चाहिए।
- इसके अलावा, कार्यक्रम शुरू होने के दिन उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 5 अगस्त 1993 से पहले और 6 अक्तूबर 2004 के बाद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
क्या है इस फेलोशिप का उद्देश्य?
यह फेलोशिप युवाओं को ग्रामीण समुदायों के साथ मिलकर उनके संघर्षों को समझने और उनकी आकांक्षाओं को जोड़ने का अवसर प्रदान करता है।इस फेलोशिप के 12 प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार है:
एसबीआई वाईएफआई फेलोशिप 12 प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिसमें स्वास्थ्य, ग्रामीण आजीविका, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, जल, प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण, आत्म-शासन, सामाजिक उद्यमिता, पारंपरिक शिल्प, और वैकल्पिक ऊर्जा शामिल है। यह फेलोशिप 13 महीने के कार्यक्रम के दौरान अपनी रुचियों के अनुसार इनमें से किसी एक थीम पर कार्य करते हैं।कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.youthforindia.org/ पर जाएं।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए SBI Youth For India Fellowship 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के बाद अपनी डिटेल्स भरें।
- यहां आप आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।