फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk Vacancy 2025: Last Date to Apply for 6589 Junior Associate Posts Today at sbi.co.in; Details here

SBI Clerk Vacancy 2025: एसबीआई में क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, स्नातक वाले तुरंत भरें फॉर्म

Tue, 26 Aug 2025 08:33 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 26 Aug 2025 08:33 AM IST
सार

SBI Clerk Vacancy 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की आज यानी 26 अगस्त आखिरी तारीख है। इस भर्ती के तहत जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के कुल 6,589 पदों को भरा जाएगा। स्नातक पास इच्छुक उम्मीदवार पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI Clerk Vacancy 2025: Last Date to Apply for 6589 Junior Associate Posts Today at sbi.co.in; Details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

SBI Junior Associate Vacancy 2025: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के 6589 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज 26 अगस्त 2025 है। जो भी अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत sbi.co.in, bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरें, ताकि किसी भी तकनीकी त्रुटि या सर्वर संबंधी परेशानी से बचा जा सके। एसबीआई की यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों में स्थित शाखाओं के लिए की जा रही है।

विज्ञापन

SBI Clerk Exam Dates 2025: सितंबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा  

एसबीआई क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2025 में और मुख्य परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers/current-openings से पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI Clerk 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड

इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदक की 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 से की जाएगी।

SBI Clerk 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी- सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद, यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं कक्षा में उस राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, जिसे उसने आवेदन में चुना है, तो उसे उस भाषा में लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी देना होगा।

SBI Clerk 2025 Fee: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है, यानी उन्ही आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

SBI Clerk 2025 Apply: आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने के लिए विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और साथ ही इसका एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed