SBI Clerk Admit Card 2021: 13 जुलाई को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलाेड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2021 की परीक्षा 13 जुलाई को निर्धारित की गई है। वहीं मेन्स की परीक्षा 31 जुलाई को होगी।
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी विभिन्न शाखाओं में जूनियर असिस्टेंट की भर्ती के लिए एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 जारी किया है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलाेड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है।
13 जुलाई को होगी परीक्षाएं
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2021 की परीक्षा 13 जुलाई को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एक फोटो आईडी प्रूफ और उसी की एक स्व-सत्यापित प्रति ले जाना अनिवार्य है।
31 जुलाई को होगी मेन्स की परीक्षा
एसबीआई क्लर्क पदों के लिए प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। प्रीलिम्स के नतीजे जुलाई में जारी किए जाएंगे। वहीं एसबीआई क्लर्क मेन्स 2021 परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई को निर्धारित किया गया है।
एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें
- आवेदकों को सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - www.sbi.co.in/web/careers पर जाना होगा।
- नवीनतम घोषणा कॉलम में 'प्रारंभिक परीक्षा कॉल पत्र डाउनलोड करें' नामक लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (डीओबी) जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आवेदक अपना एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड या प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं।