फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI CBO Recruitment 2026 Notification Out for 2273, check all details here

SBI CBO Syllabus: एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती के लिए क्या-क्या पढ़ना होगा? देखें विषय-वार पूरा सिलेबस

Thu, 29 Jan 2026 11:35 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 29 Jan 2026 11:35 AM IST
सार

SBI CBO Syllabus 2026: एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती निकली है। इसकी तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिलेबस जानना बेहद जरूरी है। सही सिलेबस के आधार पर तैयारी करने से उम्मीदवार बेहतर रणनीति बना सकते हैं।

विज्ञापन
SBI CBO Recruitment 2026 Notification Out for 2273, check all details here
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

विस्तार

SBI CBO Syllabus 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न सर्किलों में कुल 2050 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में CBO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिलेबस की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। सिलेबस के अनुसार तैयारी करने से उम्मीदवार अपनी रणनीति बेहतर बना सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

ऑनलाइन परीक्षा कुल 170 अंकों की होगी। इसमें पहले 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा होगी और इसके तुरंत बाद 50 अंकों की वर्णनात्मक (Descriptive) परीक्षा कराई जाएगी। वर्णनात्मक परीक्षा में उम्मीदवारों को अपने उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।

वस्तुनिष्ठ परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे - अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था और कंप्यूटर योग्यता। वहीं, वर्णनात्मक परीक्षा 30 मिनट की होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा से पत्र लेखन और निबंध के दो प्रश्न होंगे। इस परीक्षा के लिए कुल 50 अंक निर्धारित हैं।
 

परीक्षा का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक अवधि
अंग्रेजी भाषा 30 30 30 मिनट
बैंकिंग ज्ञान 40 40 40 मिनट
सामान्य जागरूकता / अर्थव्यवस्था 30 30 30 मिनट
कंप्यूटर योग्यता 20 20 20 मिनट
  120 120 2 घंटे

अंक व्यवस्था, नेगेटिव मार्किंग और स्क्रीनिंग

वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नकारात्मक अंक नहीं काटे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा में किसी भी विषय के लिए अलग-अलग कटऑफ अंक नहीं रखे गए हैं। कुल न्यूनतम पासिंग मार्क्स बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के आवेदन और दस्तावेजों की जांच स्क्रीनिंग समिति द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती की चयन प्रक्रिया में कुल तीन चरण शामिल हैं। इसमें ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सभी चरणों में सफल होना अनिवार्य होगा। आवेदकों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, जिसमें विशेष रूप से 2 वर्ष का बैंकिंग अनुभव शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा, जो संभावित रूप से मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed