03:11 PM, 19-Nov-2023
OSSC Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने 234 महत्वपूर्ण सांख्यिकी सहायक पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 नवंबर को शुरू होगी और पंजीकरण प्रक्रिया 21 दिसंबर को समाप्त होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.ossc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
...अधिक पढ़ें
01:49 PM, 19-Nov-2023
Sarkari Job 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड में भर्ती
RVNL Recruitment 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड ने प्रबंधकीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट - rvnl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 दिसंबर, 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
...अधिक पढ़ें
01:18 PM, 19-Nov-2023
DSSSB Recruitment 2023
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने फार्मासिस्ट, तकनीकी सहायक, सब स्टेशन अटेंडेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से आवदेन कर सकेंगे।
...अधिक पढ़ें
01:17 PM, 19-Nov-2023
Assam Rifles Tradesman Rally Bharti 2024
असम राइफल्स में ट्रेड्समैन और तकनीकी भर्ती के लिए 161 पदों पर पंजीकरण करने का आज यानी 19 नवंबर आखिरी दिन है। सेना में जाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - assamrifles.gov.in पर जाकर इस भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
...अधिक पढ़ें
11:46 AM, 19-Nov-2023
Sarkari Naukri 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती
ITBP Constable GD Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक रहेगी।
...अधिक पढ़ें
11:45 AM, 19-Nov-2023
सरकारी नौकरी 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में भर्ती
BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
...अधिक पढ़ें
10:32 AM, 19-Nov-2023
सरकारी नौकरी 2023: रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती
NCR Prayagraj Apprentice Recruitment 2023: उत्तर मध्य रेलवे, आरआरसी प्रयागराज ने विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस को 1664 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 तक है।
...अधिक पढ़ें
10:25 AM, 19-Nov-2023
Government Jobs Live: कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां; यहां पाएं अपनी ड्रीम जॉब से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट
SBI Clerk 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क के 8200 से भी अधिक पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुर कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2023 है।
...अधिक पढ़ें