Sarkari Naukri 2020: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, इन सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां
{"_id":"5fb356549d2a1a35b3484905","slug":"sarkari-naukri-job-results-2020-live-updates-today-uco-bank-uppcl-india-post-ugc-net-answer-keys-and-many-more-latest-job-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, इन सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 17 Nov 2020 06:11 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:11 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020: देशभर में सरकारी नौकरी के बहुत से पद खाली हैं। ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी पाने की दौड़ में आगे निकलना चाहता है। इंतजार होता है तो बस सरकारी विभागों में आवेदन निकलने का कई बार ऐसा होता है, कि हम जिस नौकरी के लिए हम आवेदन करना चाहते हैं, वह निकल जाती है और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चल पाता है। आज amarujala.com आपको यहां बताएंगे कि किन-किन सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं, और साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी LIVE
लाइव अपडेट
05:14 PM, 17-Nov-2020
BEL में करें नौकरी
देश की नवरत्न कंपनी में नौकरी का बेहतरीन मौका सामने है। BEL भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यानि कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। तो देर किस बात की तुरंत करिए आवेदन। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
04:05 PM, 17-Nov-2020
दिल्ली-एनसीआर में नौकरियां
दिल्ली में नौकरी का यह शानदार मौका है। में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 04 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी आपको आगे दिए लिंक में मिल जाएगी। 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन योग्य मान्य होंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, केवल इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, अभी तुरंत करिए आवेदन। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
03:18 PM, 17-Nov-2020
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में नौकरियां, 10वीं पास करें आवेदन
NICL - नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी है। एजेंट के रिक्त पद के लिए आवेदन निकाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसंबर, 2020 तक या उससे पहले आवेदन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
नोटिफिकेशन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
01:40 PM, 17-Nov-2020
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए नौकरियां
झारखंड पोस्टल सर्कल ने अनेक पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:54 PM, 17-Nov-2020
उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां
राज्य सरकार में पुलिस के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इससे संबंधित एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:48 AM, 17-Nov-2020
18 से 22 वर्ष वाले युवाओं के लिए शानदार मौका
Indian Coast Guard Vacancy 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरियां निकली हैं। नाविक के 50 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवार 07 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
नोटिफिकेशन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
10:59 AM, 17-Nov-2020
UGC NET Answer Keys 2020
एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2020 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। बता दें कि यूजीसी नेट की जो परीक्षाएं 04 नवंबर से 13 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी, अब उनकी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार 18 नवंबर तक या उससे पहले उसपर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उसके लिए हर एक प्रश्न पर 1000 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
उत्तर कुंजी देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
उत्तर कुंजी देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
10:04 AM, 17-Nov-2020
Sarkari Naukri 2020: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, इन सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां
सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यूको बैंक में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कुछ ही घंटों में समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया तुरंत ही पूरी कर सकते हैं। 21 से 30 वर्ष वाले युवा इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। तो फिर देर किस बात की, बिना देरी किए जल्द करें आवेदन। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।