सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो डाक विभाग में कई पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती में 10वीं पास कर चुके युवाओं को मौका मिलेगा। खास बात यह है कि युवाओं को डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने के लिए किसी प्रकार की कोई परीक्षा भी नहीं देनी पड़ेगी। इस विभाग में सीधे 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। हम बात कर रहे हैं भारतीय डाक विभाग की भर्ती की। जिसमें ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
सरकारी नौकरी : यहां डाक विभाग में निकली बड़ी भर्ती, 10वीं पास वालों को सीधे मिलेगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिसूचना के मुताबिक, ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक की पोस्ट पर कुल 1421 पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई है।
पदों का विवरण
- सामान्य : 784 पद
- ईडब्ल्यूएस : 167 पद
- ओबीसी : 297 पद
- पीडब्ल्यूडी-ए : 11 पद
- पीडब्ल्यूडी-बी : 22 पद
- पीडब्ल्यूडी-सी : 19 पद
- पीडब्ल्यूडी-डीई : 2 पद
- एससी : 105 पद
- एसटी : 14 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
इन सभी पदों पर आवेदन पत्र जमा करने की प्रकिया आठ मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल, 2021 तक है।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष कैटेगरी के लोगों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, वहीं सभी महिला उम्मीदवार, एससी / एसटी और सभी दिव्यांग/विकलांग उम्मीदवारों को इन शुल्कों से छूट दी गई है।
आयु सीमा एवं चयन प्रकिया
इन सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन सभी पदों पर चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जहां मेरिट लिस्ट दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में 10वीं कक्षा में पास होना चाहिए, इसके साथ ही उम्मीदवारों को वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।
वेतनमान
टीआरसीए स्लैब में 4 घंटे / स्तर 1 के लिए न्यूनतम टीआरसीए
टीआरसीए स्लैब में 5 घंटे / स्तर 2 के लिए न्यूनतम टीआरसीए
केरल ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती अधिसूचना
ऑनलाइन आवेदन का सीधा लिंक