फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी : यहां डाक विभाग में निकली बड़ी भर्ती, 10वीं पास वालों को सीधे मिलेगी नौकरी

Thu, 18 Mar 2021 09:01 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 18 Mar 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri India Post Gramin Dak Sevaks Bharti in Kerala Circle 1421 Posts
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो डाक विभाग में कई पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती में 10वीं पास कर चुके युवाओं को मौका मिलेगा। खास बात यह है कि युवाओं को डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने के लिए किसी प्रकार की कोई परीक्षा भी नहीं देनी पड़ेगी। इस विभाग में सीधे 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। हम बात कर रहे हैं भारतीय डाक विभाग की भर्ती की। जिसमें ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।



भारतीय डाक ने केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 1421 पदों पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के भर्ती प्रक्रिया के तहत कालीकट, कन्ननोर, कासरगोड, मंजेरी, ओट्टापलम, पालघाट, थलसेरी, तिरूर, वडकारा, एलेप्पी, अलवे, चेंकेरी, एर्नाकुलम, इडुक्की, इरिंजालकुडा, कोट्टायम, मेवलिकारा, त्रिचूर, त्रिरूबल्ला, त्रिवेंद्रम उत्तर और त्रिवेंद्रम दक्षिण क्षेत्र के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लक्षदीप में रिक्त कुल 1421 पदों को भरा जाएगा।

ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पदों का विवरण और कैसे करना होगा आवेदन ... 

Sarkari Naukri India Post Gramin Dak Sevaks Bharti in Kerala Circle 1421 Posts
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अधिसूचना के मुताबिक, ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक की पोस्ट पर कुल 1421 पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। 

पदों का विवरण 

  • सामान्य : 784 पद
  • ईडब्ल्यूएस : 167 पद
  • ओबीसी : 297 पद
  • पीडब्ल्यूडी-ए : 11 पद
  • पीडब्ल्यूडी-बी : 22 पद
  • पीडब्ल्यूडी-सी : 19 पद
  • पीडब्ल्यूडी-डीई : 2 पद
  • एससी : 105 पद
  • एसटी : 14 पद
Sarkari Naukri India Post Gramin Dak Sevaks Bharti in Kerala Circle 1421 Posts
डाक - फोटो : SELF

महत्वपूर्ण तिथियां 
इन सभी पदों पर आवेदन पत्र जमा करने की प्रकिया आठ मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल, 2021 तक है।  

आवेदन शुल्क 
सामान्य/ ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष कैटेगरी के लोगों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, वहीं सभी महिला उम्मीदवार, एससी / एसटी और सभी दिव्यांग/विकलांग उम्मीदवारों को इन शुल्कों से छूट दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri India Post Gramin Dak Sevaks Bharti in Kerala Circle 1421 Posts
India Post

आयु सीमा एवं चयन प्रकिया 
इन सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन सभी पदों पर चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जहां मेरिट लिस्ट दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। 

शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में 10वीं कक्षा में पास होना चाहिए, इसके साथ ही उम्मीदवारों को वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। 
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri India Post Gramin Dak Sevaks Bharti in Kerala Circle 1421 Posts
डाक के विभाग घोटाला में  तीन कर्मचारी और सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

वेतनमान 
टीआरसीए स्लैब में 5 घंटे / स्तर 2 के लिए न्यूनतम टीआरसीए

  • ब्रांच पोस्ट मास्टर : 14,500 रुपए प्रतिमाह
  • एबीपीएम / डाक सेवक:  12,000 रुपए प्रतिमाह

टीआरसीए स्लैब में 4 घंटे / स्तर 1 के लिए न्यूनतम टीआरसीए

  • ब्रांच पोस्ट मास्टर : 12,000 रुपए प्रतिमाह
  • एबीपीएम / डाक सेवक : रु. 10,000 रुपए प्रतिमाह
केरल ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती अधिसूचना
ऑनलाइन आवेदन का सीधा लिंक 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed