फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CISF Paramedical Staff Recruitment 2026: PST and Documentation to Begin From September 14

CISF ASI Paramedical Staff PST: सीआईएसएफ एएसआई का फिजिकल 14 सितंबर से शुरू होगा, कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

Thu, 20 Aug 2026 06:23 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 06:23 PM IST
सार

CISF Paramedical Staff Recruitment 2026: सीआईएसएफ ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती को लेकर जरूरी नोटिस जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेजीकरण होगा। यह प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावित है। एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
CISF Paramedical Staff Recruitment 2026: PST and Documentation to Begin From September 14
सीआईएसएफ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

CISF Paramedical Staff Physical Date 2026: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। नोटिस के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दस्तावेजीकरण होगा। यह प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होनी संभावित है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि यह तारीख फिलहाल संभावित है। उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए बल की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी।

भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में क्या होगा?

पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों का शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेजीकरण किया जाएगा।  इस चरण में उम्मीदवारों के निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही भर्ती से संबंधित जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। नोटिस में इस चरण को भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

सीआईएसएफ ने बताया है कि एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। फिलहाल एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख नहीं बताई गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और पीएसटी से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को कहां से मिलेगी आगे की जानकारी?

सीआईएसएफ ने उम्मीदवारों से भर्ती से संबंधित नए अपडेट के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट cisfrecruit.cisf.gov.in नियमित रूप से देखने को कहा है।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे सोशल मीडिया या अनधिकृत वेबसाइटों पर मिलने वाली जानकारी के बजाय सीआईएसएफ की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस को ही मान्य मानें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed