फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी : इस सूबे में निकली हैं टैक्स इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Thu, 18 Mar 2021 07:50 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 18 Mar 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021 Gujarat Public Service Commission Direct Apply Link
GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

सरकारी नौकरी के लिए बाट जोह रहे युवा ध्यान दें। अगर आप समय रहते हुए उचित कदम उठाकर यहां बताई जा रही सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन कर दें तो संभव है कि आपके इंतजार की घड़ियां समाप्त हो जाएं। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई पदों पर सरकारी भर्तियां निकाली गईं हैं।



इसी क्रम में गुजरात ने भी कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। हाल ही में गुजरात लोक सेवा आयोग यानी जीपीएससी ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर (क्लास-3) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

गुजरात लोक सेवा आयोग यानी जीपीएससी ने योग्य उम्मीदवारों से तीसरी श्रेणी के स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के 243 पदों पर आवेदन मंगवाए हैं। भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के तहत स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन के योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के 243 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 है। 

Sarkari Naukri GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021 Gujarat Public Service Commission Direct Apply Link
GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021 : गुजरात लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics

याद रखें ये अहम तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 16 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 31 मार्च, 2021
  • प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख : 25 जुलाई, 2021
Sarkari Naukri GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021 Gujarat Public Service Commission Direct Apply Link
GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021: सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के 243 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 31 मार्च, 2021 के आधार पर की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021 Gujarat Public Service Commission Direct Apply Link
GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021 - फोटो : amar ujala

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आयु सीमा में छूट आदि विषयों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते है। इसका सीधा लिंक खबर के अंत में दिया गया है।  

विज्ञापन
Sarkari Naukri GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021 Gujarat Public Service Commission Direct Apply Link
GPSC State Tax Inspector Recruitment 2021 : jobs

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • आवेदन के लिए गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध एडवर्टाइजमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे अप्लाई फॉर स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर क्लास- 3 के लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें। 
  • संदर्भ के लिए सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। 


आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें। 
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु यहां पर क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed