फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri Bharti 10000 School Teachers Jobs in Chhattisgarh CM Baghel Tell Assembly

Sarkari Naukri: इस सूबे में निकलीं 10 हजार नौकरियां, बस करना होगा ये काम

Sat, 23 Jul 2022 01:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 01:03 PM IST
सार

Sarkari Naukri 10,000 Jobs in Chhattisgarh: कई राज्यों में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। कमोबेश ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़ का है। जहां सरकार ने इस मुद्दे से निपटने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Bharti 10000 School Teachers Jobs in Chhattisgarh CM Baghel Tell Assembly

विस्तार

School Teachers Jobs: अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कई राज्यों में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। कमोबेश ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़ का है। जहां सरकार ने इस मुद्दे से निपटने की तैयारी कर ली है। सूबे की सरकार ने घोषणा की है कि वह शिक्षा महकमे में 10 हजार से अधिक नौकरियां देगी। यह घोषणा स्वयं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है।  

विज्ञापन

Sarkari Naukri: कब शुरू होगी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया? 

छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा की है कि वह जल्द ही राज्य के स्कूलों में 10,000 शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी। मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार शाम को राज्य विधानसभा में इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। बघेल ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले अनुपूरक बजट (सप्लीमेंट्री बजट) के मांग प्रस्तावों पर हुई बहस का जवाब देते हुए यह इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। राज्य में विभिन्न सरकारों के द्वारा 1998 से अब तक 14,000 शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर में कैंसर संस्थान भी खुलेगा

बघेल ने कहा कि पशुओं के इलाज के लिए जल्द ही 163 चल पशु चिकित्सा इकाइयां शुरू की जाएंगी, जिसके लिए अनुपूरक बजट में 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। अनुपूरक बजट में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों के संचालकों को सार्वभौम पीडीएस योजना के तहत डीलर मार्जिन राशि 266 करोड़ रुपये, अनुसूचित और सामान्य क्षेत्रों में चना वितरण के लिए 100 करोड़ रुपये, कोरबा, कांकेर और महासमुंद में मेडिकल कॉलेजों और बिलासपुर में एक कैंसर संस्थान के लिए निर्माण कार्य और चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

 

विज्ञापन

'देवगुडी' और 'घोटुल' के लिए 25.50 करोड़ का प्रावधान

वहीं, आदिवासी क्षेत्रों में 'देवगुडी' और 'घोटुल' की स्थापना के लिए 25.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। देवगुडी आदिवासियों के पूजा स्थल हैं, जबकि घोटुल एक परंपरा है जिसके अनुसार युवा लड़के और लड़कियां घोटुल नामक स्थान पर कोई भी त्योहार मनाने आते हैं और वे वहां अपना जीवन साथी चुनने के लिए स्वतंत्र होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed