फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri AIIMS Recruitment 2020 apply for Nursing Officer posts

AIIMS ने निकाली तीन हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी

Mon, 17 Aug 2020 12:59 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 17 Aug 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri AIIMS Recruitment 2020 apply for Nursing Officer posts

AIIMS Recruitment 2020 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नई दिल्ली, भुवनेश्वर, रायबरेली और अन्य AIIMS के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2020 के जरिए तीन हजार से ज्यादा रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। बता दें कि ये भर्तियां नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप बी के पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार AIIMS की वेबसाइट के माध्यम से 18 अगस्त, 2020 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। 

विज्ञापन


शहर और पदों की संख्या : कुल 3803 पद 

  • एम्स नई दिल्ली - 597 पद
  • एम्स भुवनेश्वर - 600 पोस्ट
  • एम्स देवगढ़ - 150 पद
  • एम्स गोरखपुर - 100 पद
  • एम्स जोधपुर - 176 पद
  • एम्स कल्याणी - 600 पद
  • एम्स मंगलगिरि - 140 पोस्ट
  • एम्स नागपुर - 100 पद
  • एम्स पटना - 200 पद
  • एम्स रायबरेली - 594 पद
  • एम्स रायपुर - 246 पद
  • एम्स ऋषिकेश - 300

 

महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 अगस्त, 2020
पंजीकरण जमा करने की अंतिम तिथि : 18 अगस्त, 2020 (शाम 5 बजे) तक

आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiims.edu/en.html पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और उम्मीदवार आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 18 अगस्त, 2020 (शाम 5 बजे) तक पूरा करें। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं। 

AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed