फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE : गेल, एनटीए, यूपी और दिल्ली की जिला अदालतों में नौकरी का सुनहरा मौका

Mon, 15 Feb 2021 07:37 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 15 Feb 2021 07:37 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2021: यहां आपको मिलेगी हर लेटेस्ट सरकारी नौकरी की जानकारी, चाहे वह केंद्र सरकार की हो या आपके राज्य की। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जिला न्यायालयों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates for apply in BEL, DDC, NTA, UP HJS
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट : sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:35 PM, 15-Feb-2021

GAIL में ट्रेनी के पदों पर 60,000 तक सैलरी

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्तियां एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए हो रही हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी, 2021 से शुरू हो रही है। पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यह लिंक देखें। 
 
07:33 PM, 15-Feb-2021

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में स्टेनोग्राफर, प्रोग्रामर समेत कई पदों पर वैकेंसी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां स्टेनोग्राफर, डायरेक्टर, प्रोग्रामर समेत कई पदों पर होने जा रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी, 2021 से शुरू भी हो गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि यहां पढ़ें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2021 है। 
विज्ञापन
04:24 PM, 15-Feb-2021

यूपी एचजेएस 98 पदों पर जिला जज भर्ती शुरू

इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मांगे गए आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश हायर जुडिशियल सर्विस (यूपी एचजेएस सीधी भर्ती 2020) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 98 पदों में से 45 पद अनारक्षित हैं। आवेदकों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2021 को 35 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में एलएलबी के साथ ही नियमित वकील के तौर पर कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें... 
 
02:45 PM, 15-Feb-2021

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में सरकारी नौकरी

UPPCL JE Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर प्रशिक्षु के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 03 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
खबर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
(Apply Online)

 
 
01:14 PM, 15-Feb-2021

PSSSB भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करने का आखिरी मौका

आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में जिन डिप्लोमा धारकों ने पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की आईटीआई पास भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की आईटीआई पास भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है। बता दें कि पंजाब में 547 पदों पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों की भर्ती की जा रही है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ITI से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों से जूनियर ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को 11 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करना था।
12:00 PM, 15-Feb-2021

एनटीए में कई पदों पर रिक्तियां

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। ये रिक्तियां ग्रुप ए के पदों के लिए है। बता दें कि ग्रुप ए के पदों पर लाखों की सैलरी मिलती है। ये पद शीर्ष श्रेणी के होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा मांगे गए आवदेन जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर प्रोग्रामर, प्रोग्रामर, रिसर्च साइंटिस्ट सी आदि पदों के लिए हैं। आवेदक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:53 AM, 15-Feb-2021

दिल्ली जिला न्यायालय में 417 पदों के लिए भर्ती

दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2021 के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जिला न्यायालयों में 417 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी, चौकीदार, स्वीपर / सफाई कर्मचारी और सर्वर प्रोसेस के पद के लिए है। इन पदों के लिए 07 फरवरी, 2021 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिल्ली जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलबध कराया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण 07 फरवरी, 2021 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार सीधे वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2021 रखी गई है। आवेदकों का चयन संबंधित पद के अनुसार, लिखित परीक्षा के जरिये होगा। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें। 
11:35 AM, 15-Feb-2021

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE : गेल, एनटीए, यूपी और दिल्ली की जिला अदालतों में नौकरी का सुनहरा मौका

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रोजेक्ट इंजीनियर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर रिक्तियां
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। बीईएल ने अपने हैदराबाद यूनिट और कोटद्वार (उत्तराखंड) कार्यालय में परियोजना अभियंताओं, मेडिकल ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरक्षा और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पद पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि पदानुसार अलग-अलग दिन है। अधिक जानकारी के लिए यहां स्लाइड संख्या पांच और छह पढ़ें। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed