Sarkari Naukri 2021 LIVE : आठवीं से लेकर स्नाकोत्तर तक के लिए 12953 पदों पर निकली हैं भर्तियां
LIVE Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में ढ़ेरों नौकरियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
लाइव अपडेट
बीएसएफ में भर्ती शुरू, मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी
बिहार में निकली हैं 2300 से ज्यादा नौकरियां
महाराष्ट्र की बिजली कंपनियों में नौकरी का मौका
राजस्थान हाईकोर्ट की रिक्तियों के लिए आवेदन विंडो फिर खुली
राजस्थान हाईकोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज की 85 रिक्तियों के लिए आवेदन विंडो फिर खुल गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 31 मार्च शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि, फीस भुगतान एक अप्रैल, 2021 तक कर सकते हैं।
पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव जरूरी
जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां
बिहार लोक सेवा आयोग ने लोवर डिविजनल क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिनके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 19 मार्च से आयोग की वेबसाइट onlinebosc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है।
मेघालय पुलिस भर्ती के लिए पीईटी एडमिट कार्ड जारी
Meghalaya Police PET admit card 2021: मेघालय पुलिस केंद्रीय भर्ती बोर्ड ने मेघालय पुलिस 2019-20 भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी पीईटी (PET) परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मेघालय पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in है।Sarkari Naukri 2021 LIVE : दिल्ली विश्वविद्यालय के 1145 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज अंतिम तिथि
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए यह भर्ती दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न पदों पर की जाएगी। ध्यान रहे आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी से 16 मार्च तक ही जारी रहेगी।Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है चयन प्रक्रिया
जिला पंचायत के इन विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन मैरिट लिस्ट और इवैल्यूएशन में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित आवेदकों को 17000 रुपये बतौर वेतन दिया जाएगा। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 10000 रुपये प्रति माह का वेतन निर्धारित किया गया है।