फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MAHADISCOM Recruitment 2021: इस विभाग में 7000 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Sun, 28 Feb 2021 11:57 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 28 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
MAHADISCOM Recruitment 2021: Apply online for 5000 post of vidyut sahayak and 2000 of upkendra sahayak
MAHADISCOM Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

बिजली विभाग में नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। दरअसल, महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विद्युत सहायक और उपकेंद्र सहायक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 18 फरवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारहवीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें इस प्रक्रिया के जरिए विद्युत सहायक के कुल 5000 और उपकेंद्र सहायक के कुल 2000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं। 

MAHADISCOM Recruitment 2021: Apply online for 5000 post of vidyut sahayak and 2000 of upkendra sahayak
MAHADISCOM Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण- 

कुल पद - 7000

विद्युत सहायक - 5000

  • सामान्य- 1637 पद
  • महिला- 1500 पद
  • भूतपूर्व सैनिक- 750 पद
  • लर्नर उम्मीदवार- 500 पद
  • खिलाड़ी- 250 पद
  • अनुमानित (प्रोजेक्टेड)- 250 पद
  • भूकंप से प्रभावित- 99 पोस्ट
  • अनाथ- 14 पद


उपकेंद्र सहायक - 2000

  • सामान्य- 656 पद
  • महिला- 600 पद
  • भूतपूर्व सैनिक- 300 पद
  • लर्नर उम्मीदवार- 201 पद
  • अनुमानित (प्रोजेक्टेड)- 99 पद
  • खिलाड़ी- 98 पद
  • भूकंप से प्रभावित- 40 पोस्ट
  • अनाथ- 6 पद
MAHADISCOM Recruitment 2021: Apply online for 5000 post of vidyut sahayak and 2000 of upkendra sahayak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य जानकारियां - 

  • आयु सीमा - अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक और 27 वर्ष से कम होनी चाहिए।  
  • शैक्षणिक योग्यता -  इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों का बारहवीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल ट्रेड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (एनटीटीसी) या दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए।  
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 
  • वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपये से लेकर 27,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MAHADISCOM Recruitment 2021: Apply online for 5000 post of vidyut sahayak and 2000 of upkendra sahayak
MAHADISCOM Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 18 फरवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 20 मार्च, 2021

NATA 2021: इन दिनों आयोजित हो सकती हैं नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्किटेक्चर की परीक्षाएं
AISSEE 2021 Answer Key: यहां जानिए कब आएगा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed