फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: BHEL, ऑयल इंडिया, यूपीएससी समेत कई विभागों में भर्तियां, छूट न जाए मौका

Sun, 10 Jan 2021 04:27 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 10 Jan 2021 04:27 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी का सपना बहुत से युवा देखते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए सालों बहुत मेहनत करते हैं और इंतजार करते हैं, उनकी योग्यता अनुसार नौकरी के आवेदन निकलने का। परन्तु कभी- कभी ऐसा भी होता है कि आवेदन निकाल भी जाते हैं और छात्रों को पता भी नहीं चलता। इसलिए आपको amarujala.com पर प्रतिदिन नवीन नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Live Govt Jobs Results News Updates: Apply for BHEL, UPSC, Oil india ltd.
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:27 PM, 10-Jan-2021

BHEL: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन

भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों का चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक
03:14 PM, 10-Jan-2021

18 वर्ष की आयु है तो अभी करें आवेदन, 20 जनवरी तक है मौका

CCIसीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। इसके आलावा आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
विज्ञापन
02:38 PM, 10-Jan-2021

पीओ के रिक्त पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन

ECGC PO Recruitment 2021: ईसीजीसी ने पीओ के कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट्स इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

आवेदन लिंक
01:48 PM, 10-Jan-2021

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021: 10वीं और 12वीं पास के लिए कल ले शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 जनववरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें।
12:51 PM, 10-Jan-2021

केवल मेरिट से ही होगा सिलेक्शन, मिलेगी सरकारी नौकरी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। 18 वर्ष या इससे ऊपर वाले युवा आवेदन करने के योग्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।

ऑनलाइन आवेदन लिंक(Apply Online)
12:12 PM, 10-Jan-2021

10वीं या 12वीं पास के लिए शानदार मौका, करें आवेदन

भारतीय सेना में नौकरी हर युवा के लिए गर्व की बात है। इससे जुड़ा गौरव व सम्मान युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दें कि ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) गया ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:35 AM, 10-Jan-2021

AIIMS Recruitment 2021: कई पदों पर भर्तियां, इंटरव्यू से ही होगा सेलेक्शन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलागिरी ने ट्यूटर, डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी, 2021 को निर्धारित स्थान पर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए समय से पहुंच जाएं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
11:06 AM, 10-Jan-2021

IOCL Vacancy 2021: 10वीं पास के लिए शानदार मौका

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए 1,05,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें। खबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
10:25 AM, 10-Jan-2021

18 वर्ष की आयु है तो करें निशुल्क करें आवेदन

NHPC Recruitment 2021: एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए ये पढे़ं।
09:30 AM, 10-Jan-2021

SSC CGL 2021: केंद्र सरकार की नौकरी, जारी है आवेदन प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कई पदों पर भर्तियां होंगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। हांलाकि पदों पर कुल भर्तियों की जानकारी बाद में दी जाएगी। पिछले साल भी करीब 9500 पदों को भरा गया था। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और तुरंत आवेदन करें।

Apply Online
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed