फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: आठवीं और दसवीं पास युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का मौका

Mon, 15 Mar 2021 06:12 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 15 Mar 2021 06:12 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Govt Job Result 2021 Live News Updates Latest Govt Vacancies and Bharti Sarkari News
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:55 PM, 15-Mar-2021
मद्रास हाईकोर्ट में नौकरियां
मद्रास हाईकोर्ट में 367 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। ये रिक्तियां ऑफिस असिस्टेंट, चोबदार, कुक, वाटरमैन, रूम ब्वॉय, वाचमैन, बुक रेस्टोरर व लाइब्रेरी अटेंडेंट आदि पदों की हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
05:16 PM, 15-Mar-2021
सेना में भर्ती होने का मौका
उत्तर प्रदेश के युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का मौका है। यहां सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ में सेना रैली आयोजित हो रही है।सिपाही जीडी, सिपाही जीडी (एसटी उम्मीदवार), सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट इत्यादि पदों के लिए रैली का आयोजन होगा। सिपाही ट्रेड्समैन के लिए आठवीं व दसवीं पास अभ्यर्थी  रैली में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस सेना रैली में भाग लेने के लिए 26 मार्च तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
विज्ञापन
04:41 PM, 15-Mar-2021
ऐसे डाउनलोड करें SSC JE पेपर 2 एडमिट कार्ड 2019
-सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssckkr.kar.nic.in, sscnwr.org, ssc-cr.org है।
-यहां होम पेज पर आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको रोल नंबर और जन्मतिथि आदि विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
 
04:38 PM, 15-Mar-2021
एसएससी जेई के प्रवेश पत्र जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए जूनियर इंजीनियर (SSC JE) पेपर 2 प्रवेश पत्र 2019 जारी कर दिया है। कर्नाटक, केरल, उत्तर पश्चिम, पश्चिम और सेंट्रल क्षेत्रों के लिए एसएससी जेई प्रवेश पत्र 2019 जारी किया गया है। इन क्षेत्रों के जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी क्षेत्रीय वेबसाइटों के जरिए एसएससी जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे स्टेप्स के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
02:39 PM, 15-Mar-2021

जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय केंद्रों में टेक्नीकल ऑफिसर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित कई पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कुल सात पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियर या स्नातक, पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव होना जरूरी है। संस्थान द्वारा 60 हजार से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 07 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए  www.rcb.res.in  पर विजिट कर सकते है।
02:14 PM, 15-Mar-2021

ओडिशा हाईकोर्ट ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन

ओडिशा हाईकोर्ट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 202 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस हेतु कोर्ट ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर चुके और कम्प्यूटर एप्लिकेशन का पर्याप्त ज्ञान रखने वाले युवा, इन पदों के लिए योग्य होंगे। इस हेतु योग्य अभ्यर्थी 20 मार्च, 2021 रात 11:59 तक नीचे दिए गए लिंक/आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पढ़िए विस्तार से...  
विज्ञापन
विज्ञापन
01:38 PM, 15-Mar-2021

आईआईटी में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती  

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी, कानपुर में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद ग्रेड-I के हैं। यहां तीन पदों पर नियुक्तियां दी जानी हैं। इस पद के लिए संभावित वेतनमान दो लाख रुपए प्रतिमाह तक होगा। इन पदों पर अर्थ साइंस इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लानिंग क्षेत्र से जुड़े अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आईआईटी, कानपुर की वेबसाइट www.iitk.ac.in पर विजिट करें। या विस्तार से यह खबर पढ़ें ...
12:51 PM, 15-Mar-2021

बिहार में निकली हैं  2300 से ज्यादा नौकरियां 

बिहार में फायरमैन की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के जरिए 2300 से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन रिक्तियों में जनरल अभ्यर्थियों के लिए 957 पद और ओबीसी के लिए 268 पद शामिल हैं। ओबीसी महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  25 मार्च, 2021 है। पढ़िए विस्तार से...
12:17 PM, 15-Mar-2021

मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर भर्तियां

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 फरवरी से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2021  है।  इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे- योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें। 
 
11:35 AM, 15-Mar-2021

विद्युत सहायक और उपकेंद्र सहायक पदों पर भर्ती

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MAHADISCOM) ने विद्युत सहायक और उपकेंद्र सहायक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बारहवीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 मार्च, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed