फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Odisha high court released notification for the recruitment of assistant section officer

Sarkari Naukari: हाई कोर्ट ने भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, महिलाओं हेतु 67 पद आरक्षित

Mon, 22 Feb 2021 09:13 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 22 Feb 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
Odisha high court released notification for the recruitment of assistant section officer
ओडिशा हाई कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हाई कोर्ट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस हेतु कोर्ट ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर चुके और कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन का पर्याप्त ज्ञान रखने वाले युवा, इन पदों के लिए योग्य होंगे। इस हेतु योग्य अभ्यार्थी 18 फरवरी, 2021 से लेकर 20 मार्च, 2021 रात 11:59 तक नीचे दिए गए लिंक/आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

पद : इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 202 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से विभिन्न वर्गों में महिलाओं के लिए 67 पद आरक्षित रहेंगे। वर्ष 2021 में ओडिशा हाई कोर्ट, कटक में भर्तियों के लिए उपलब्ध पदों की श्रेणी, संख्या एवं आरक्षण का विवरण इस प्रकार रहेगा। सामान्य वर्ग-105 पद(महिलाओं हेतु-35), सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग-23, (महिलाओं हेतु-8), अनुसूचित जाति-22 (महिलाओं हेतु-7) एवं अनुसूचित जनजाति-52 (महिलाओं हेतु-17)। 

विज्ञापन

आयु सीमा : आवेदकों की आयु 1 अगस्त 2021 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
 

आवेदन शुल्क : आवेदकों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के आवेदकों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने में छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें - JEE Main 2021: पहला चरण 23 फरवरी से होगा शुरू, छात्र इन बातों का रखें ध्यान
 

वेतन : चयनित आवेदकों को बतौर वेतन रुपये 35,400/-से लेकर रुपये 1,12,400 तक प्रति माह मिलेगा। 
 

अधिक जानकारी : आपको ज्ञात रहे ये सभी भर्तियां ओडिशा हाई कोर्ट, कटक के अधीन की जाएंगी। विस्तृत जानकारी के लिए आप ओडिशा हाई कोर्ट के आधिकारिक पोर्टल orissahighcourt.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने हेतु इस डायरेक्ट लिंक https://ohcrecruitment.in/  पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें CBSE 10th Board Exam 2021- एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव, प्रश्नपत्र में जुड़े नए सेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed