फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2020: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज इन विभागों में करें आवेदन

Mon, 01 Jun 2020 04:52 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 01 Jun 2020 04:52 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live : सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं से पता चलता है कि उनमें  सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हजारों-लाखों उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमाते हैं, पर ज्यादातर उम्मीदवार इस बात से अनजान रहते हैं कि कहां कौन-सा पद खाली है। जब उन तक सूचना पहुंचती है तब तक देर हो चुकी होती है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। amarujala.com आपको रोज यहां नई सरकारी नौकरी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। तो सरकारी नौकरी की हर अपडेट जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live : UPSC, UIICL, RPSC, NIELIT and other posts, govt Jobs are waiting for you
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:49 PM, 01-Jun-2020

कैंटोनमेंट बोर्ड में क्लर्क, फायरमैन समेत कई पद खाली, 12वीं पास युवाओं को मिला आवेदन का एक और मौका

रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तहत आने वाले कार्यालय छावनी परिषद (कसौली) ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कई रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर होने वाली भर्तियों की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2020 थी।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
03:39 PM, 01-Jun-2020

8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, यहां 400 से ज्यादा पद हैं खाली

BECIL Recruitment 2020 – ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
02:53 PM, 01-Jun-2020
Indian Oil Corporation Limited 2020 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए ही मान्य होंगे। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
02:15 PM, 01-Jun-2020

NHM Recruitment 2020: जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों के लिए निकली भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

एनएचएम ने जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब इन पदों के लिए आवेदन चार जून तक भेज सकते हैं। जूनियर इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर- पब्लिक हेल्थ समेत कई अन्य पदों के लिए निकली भर्तियों के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), महाराष्ट्र ने आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
12:51 PM, 01-Jun-2020
राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम, गुवाहाटी में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो यहां नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून, 2020 है।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
12:28 PM, 01-Jun-2020

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कई पद हैं खाली, कुछ पदों के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

RGSSH Recruitment 2020: राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (RGSSH) दिल्ली में नौकरी करने का सुनहरा मौका हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एक और मौका है। RGSSH ने निम्न पदों में से कुछ पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदक अब 06 जून तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
11:34 AM, 01-Jun-2020

राजस्थान लोक सेवा आयोग में हो रही हैं भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली

RPSC Recruitment 2020 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि आयोग द्वारा ये भर्ती इंस्पेक्टर फैक्टरी और बॉयलर के पदों पर निकाली गई हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस खबर में आगे दिए गए लिंक से नौकरी से संबंधित जानकारी भी ले सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
10:22 AM, 01-Jun-2020

प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर निकलीं भर्तियां, अगर है ये योग्यता तो करें आवेदन

UIICL Recruitment 2020: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL) ने प्रशासनिक अधिकारी मेडिकल स्केल-1 के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी को करना चाहते हैं, वे UIICL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
09:21 AM, 01-Jun-2020

स्नातक हैं तो जल्द करें आवेदन, यहां है सरकारी नौकरी का मौका

NIELIT Recruitment 2020:  राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) ने कई विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की हैं। जो उम्मीदवार एनआईईएलआईटी में सरकारी नौकरी का लाभ लेना चाहते हैं, उसको संस्थान ने मौका दिया है। वे 01 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
07:11 AM, 01-Jun-2020
ICCR Recruitment 2020: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद यानि आईसीसीआर ने क्लर्क, स्टेनो समेत अन्य कई पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 06 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई थी।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed