NHM Recruitment 2020: जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों के लिए निकली भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम ने जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब इन पदों के लिए आवेदन चार जून तक भेज सकते हैं। जूनियर इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर- पब्लिक हेल्थ समेत कई अन्य पदों के लिए निकली भर्तियों के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), महाराष्ट्र ने आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी nrhm.recruit1@gmail.com पर इन पदों के लिए चार जून से पहले-पहले हर हाल में अपना आवेदन कर दें। गौरतलब है कि इससे पहले इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 मई थी।
नेशनल हेल्थ मिशन ने 112 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं जिनमें जूनियर इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर सहित कई पदों के लिए आवेदन मांगा गया है।
कहां करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए nrhm.recruit1@gmail.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना देख सकते हैं।
अधिसूचना के लिए क्लिक करें