फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 Live: इन विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरी, जानिए कैसे करना है आवेदन

Fri, 19 Jun 2020 03:45 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 19 Jun 2020 03:45 PM IST
खास बातें

 Sarkari Naukri 2020 Latest Update Today in Hindi: सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन निकाले गए हैं। आज हम आपको डीआरडीओ, यूपीपीसीएल और लोकसभा समेत कई विभागों में निकली बपंर भर्तियों के बारे में बताएंगे। अगर आपके पास भी मांगी गई संबंधित योग्यताएं हैं, तो आप इन पदों पर आज ही आवेदन कर सकते हैं। इन सरकारी विभागों में आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन और ऑनलाइन लिंक भी मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live Updates Today: apply for Indian Army, UPPCL, DRDO, Loksabha and other posts, get all govt jobs links here
Sarkari Naukri 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:44 PM, 19-Jun-2020

PGCIL: सरकारी नौकरी का शानदार मौका, शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया

PGCIL Recruitment 2020 : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना के तहत इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक, सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक, कार्यकारी (एचआर),  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा समेत कई अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:24 PM, 19-Jun-2020
Madhya Pradesh High Court Recruitment 2020 : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां कुक, वाशर, माली, स्वीपर और ड्राइवर (ग्रुप डी) के रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों और शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
01:40 PM, 19-Jun-2020

लोक सेवा आयोग दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका, फिर बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

BPSC Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। BPSC ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके पास एक और मौका है अब उम्मीदवार 30 जून तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:35 PM, 19-Jun-2020

स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड में 1174 पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

WBHRB Recruitment 2020 : स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड, पश्चिम बंगाल ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कि थी। जिसके तहत कुल 1174 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 29 जून, 2020 की शाम तक आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:43 AM, 19-Jun-2020

अगर है ये योग्यता तो यहां है सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द करें आवेदन

Deendayal Port Trust Recruitment 2020 : दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट (DPT) द्वारा कई रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए एक नोटिफिकेशन जारी है। जिसके तहत फिटर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग समेत कई पदों के लिए आवेदन भरे जाने हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:10 AM, 19-Jun-2020

वायुसेना से जुड़ने के लिए शुरू हुए आवेदन, पाएं सरकारी नौकरी

हाल ही में भारतीय वायुसेना ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके अनुसार आवेदन 15 जून से शुरू हो गए हैं।  अधिसूचना वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर afcat.cdac.in मिल जाएगी। उम्मीदवार आगे स्लाइड से भी अधिसूचना का सीधा लिंक भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2020 तय है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 AM, 19-Jun-2020

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग आज से, 25 जून तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चयनिय अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 18 से 22 जून के बीच कॉलेजों के चयन के लिए ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:56 AM, 19-Jun-2020

ऑयल इंडिया में 12वीं पास के लिए नौकरी, एमएस वर्ड और पॉवरपॉइंट का ज्ञान होना जरूरी

Oil India Junior Assistant Recruitment 2020: ऑयल इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL), नवरत्न पब्लिक सेक्टर के नोएडा स्थित ऑफिस के लिए हो रही हैं। जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:02 AM, 19-Jun-2020

BOB: बैंक में नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली भर्तियां

BOB Recruitment 2020: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने हैं। बीओबी ने प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पदों पर नौकरी पाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। जो उम्मीदवार बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:22 AM, 19-Jun-2020

UPPCL: उत्तर प्रदेश में सैकड़ों पद खाली, सैलरी 25 हजार से ज्यादा

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 608 पदों पर टेक्निशियन की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed