{"_id":"5eeaf841dae27065ca53dbfb","slug":"counseling-for-appointment-to-the-posts-of-assistant-professor-hindi-and-political-science-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग आज से, 25 जून तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग आज से, 25 जून तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Thu, 18 Jun 2020 10:44 AM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चयनिय अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 18 से 22 जून के बीच कॉलेजों के चयन के लिए ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं। ऑनलाइन विकल्प भरने के बाद डाटा प्रोसेसिंग 23 और 24 जून को होगा। डाटा प्रोसेसिंग पूरी होने के बाद कॉलेज आवंटन के बाद 25 जून को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थी ऑनलाइन विकल्प भरने के लिए वेबसाइट hiedup.upsdc.gov.in पर जाकर वरीयता क्रम के अनुसार विकल्प लॉक करें। शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) डॉ. वंदना शर्मा के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए दिशा निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में हिंदी एवं राजनीति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 287 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाना है। जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के 166 एवं राजनीति विज्ञान के 121 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, इसमें 31 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग पूरी करके नियुक्ति दी जा चुकी है।
अब हिंदी एवं राजनीति विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों को 25 जून तक नियुक्ति पत्र देने के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। समाजशास्त्र और शिक्षाशास्त्र के रिजल्ट विवाद के कारण अटके हुए हैं, इन विषयों से संबंधित मामले न्यायालय में लंबित हैं।