Oil India Junior Assistant Recruitment 2020: ऑयल इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL), नवरत्न पब्लिक सेक्टर के नोएडा स्थित ऑफिस के लिए हो रही हैं। जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 01 जुलाई, 2020 तय है। जो उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
ऑयल इंडिया में 12वीं पास के लिए नौकरी, एमएस वर्ड और पावरपॉइंट का ज्ञान होना जरूरी
पदों का विवरण
- सीनियर असिस्टेंट (स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड - VII)- 3 पद
- सीनियर असिस्टेंट (हिंदी ट्रांसलेटर ग्रेड- VII)- 1 पद
- जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर)- 5 पद
- जूनियर असिस्टेंट (हिंदी टाइपिस्ट-कम कंप्यूटर ऑपरेटर)- 1 पद
जरूरी योग्यता-
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही 6 माह का डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लीकेशन में होना जरूरी है। उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए एमएस वर्ड और पॉवरपॉइंट की जानकारी होने के साथ टाइपिंग स्पीड भी 30 शब्द प्रति मिनट होनी अनिवार्य है।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
- एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
- OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष है।
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UPPCL: उत्तर प्रदेश में सैकड़ों पद खाली, सैलरी 25 हजार से ज्यादा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।