01:09 PM, 27-Aug-2023
Rajasthan Police Constable Recruitment 2023
राजस्थान में पुलिस की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए ये खबर काम की है। दरअसल, राजस्थान पुलिस में कांसटेबल के 3000 से भी अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए आवेदन करने का आज यानी 27 अगस्त 2023 को आखिरी मौका है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश अपना पंजीकरण नहीं कर सके हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट - police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे आज रात 11 बजकर 59 मिनट पर आवेदन के लिए विंडो बंद कर दी जाएगी।
12:00 PM, 27-Aug-2023
Non-Teaching Staff Recruitment
मेडिकल ऑफिसर और सीनियर असिस्टेट सहित कई गैर-शिक्षण पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में कुल 30 पदों पर भर्ती हो रही है। उम्मीदवारों की आयु वर्गानुसार 30/35/50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थतान/बोर्ड से पद की मांग के अनुसार 12वीं/आईटीआई/संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/एमबीबीए डिग्री/डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं और कार्यानुभव होना चाहिए। शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सिलेक्शन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - aud.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
10:55 AM, 27-Aug-2023
Assam Police SI Constable Recruitment
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।
09:23 AM, 27-Aug-2023
UPSC Recruitment 2023
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप निदेशक, सहायक निदेशक, सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 26 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2023 तक है।
09:17 AM, 27-Aug-2023
Assam Police SI Constable Recruitment
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।
09:13 AM, 27-Aug-2023
Sarkari Naukari Result Live: एसआई-कॉन्स्टेबल बनने सहित कई सरकारी नौकरियों का मौका, जानें भर्ती का पूरा प्रोसेस
Indian Navy Tradesman mate Recruitment 2023: भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन मेट के 362 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiannavy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 26 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 तक है।