सेंटर फॉर मैटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी(C-MET) के फाइनेंस विभाग में भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए जारी विज्ञापन की जानकारी इस प्रकार हैं।
सरकारी कंपनी में नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
कुल पदों की संख्याः पदों की संख्या का कोई विवरण नहीं
शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए/पीजीडीएम की डिग्री
आयु सीमाः उम्मीदवारों की आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
अंतिम तिथिः 05 जून, 2017
आवेदन शुल्कः
-सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये
-अन्य सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 125 रुपये
कैसे भरें आवेदनः
उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे पूरी तरह से भरें। पूरे भरे हुए आवेदन पत्र की एक कॉपी के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को संलग्न कर संबंधित पते पर भेजें।
आवेदन भेजने का पताः 'द रजिस्ट्रार, सेंटर फॉर मैटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी(सी-मेट), 34/2बी, पंचवटी, डॉ होमी भाभा रोड, एनसीएल(पीओ), पुणे-411008' के पते पर भेजें।
संबंधित वेबसाइट का पताः http://www.cmet.gov.in