Technician Job: फिटर, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य पदों पर आवेदन के लिए कल तक का मौका; डिटेल पढ़कर अभी करें अप्लाई
SAIL Recruitment: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि कल है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।
विस्तार
SAIL Recruitment: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में अटेंडेंट-कम-टेक्नीशियन (ट्रेनी), ऑपरेटर-कम-टेक्नीशियन (बॉयलर ऑपरेशन) और अटेंडेंट-कम-टेक्नीशियन (बॉयलर अटेंडेंट) के पदों पर भर्ती चल रही है। गौरतलब है कि आवदेन करने की अंतिम तिथि कल, यानी 18 जनवरी है। लिहाजा समय रहते आधिकारिक वेबसाइट cellcareers.com पर जाकर आवेदन कर दें।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 46 पदों को भरना है। इनमें से 6 रिक्तियां फिटर के पद के लिए, 12 इलेक्ट्रीशियन के लिए, 3 टर्नर के लिए, 9 ईओटी क्रेन ऑपरेटर के लिए, 5 वेल्डर के लिए, 5 भारी वाहन चालक के लिए, 3 ऑपरेटर-सह-तकनीशियन (बॉयलर ऑपरेशन) (एस-3) और 3 अटेंडेंट-सह-तकनीशियन (बॉयलर अटेंडेंट) के लिए हैं।
उम्मीदवार पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतनमान और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।
रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट cellcareers.com पर जाएं।
- 'लॉगिन' पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- पंजीकरण विवरण की मदद से लॉगिन करें।
- पद चुनें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब फॉर्म को जमा करके आगे की जरूरतों के लिए इसकी एक कॉपी डाउनलोड कर लें।