{"_id":"6198a32c71df81657e6a06da","slug":"rsmssb-recruitment-2021-exam-date-released-for-the-recruitment-on-the-post-of-computer-see-the-official-notification-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSMSSB Recruitment 2021: कंप्यूटर भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी, उम्मीदवार यहां देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RSMSSB Recruitment 2021: कंप्यूटर भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी, उम्मीदवार यहां देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन
Sat, 20 Nov 2021 01:07 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:07 PM IST
सार
RSMSSB Recruitment 2021: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा कुछ समय पहले इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती में हजारों युवाओं ने आवेदन किया है। इस भर्ती के माध्यम से बोर्ड द्वारा 250 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
RSMSSB Recruitment 2021
- फोटो : My result plus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने कंप्यूटर भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने इसके लिए आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर 2021 को किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा कुछ समय पहले इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती में हजारों युवाओं ने आवेदन किया है। इस भर्ती के माध्यम से बोर्ड द्वारा 250 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
कब जारी होंगे प्रवेश पत्र
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा से लगभग सप्ताह भर पहले प्रवेश पत्र को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जरूरी जानकारी दर्ज कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड द्वारा सूचना जारी की जाएगी। प्रवेश पत्र में कोई भी त्रुटि होने पर या फिर किसी अन्य समस्या के आने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार वेबसाइट से परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक पेपर और परीक्षा का सिलेबस भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा का आयोजन
कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। परीक्षा की समय सीमा 2 घंटे की होगी। इसका आयोजन एक ही पाली में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा नियुक्ति दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीयन किया है, बोर्ड द्वारा उनका प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।
इससे पहले बोर्ड ने 17 नवंबर को उन आवेदकों की सूची जारी की थी, जिनके आवेदन पत्र स्वीकार कर लिए गए हैं। साथ ही एक सूची उन आवेदकों की भी थी, जिनके आवेदन पत्र एक से ज्यादा बार आवेदन करने के कारण खारिज कर दिए गए है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर चलने वाली फर्जी सूचनाओं को लेकर चेतावनी भी दी है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें ।