फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Patwari Final Result 2021 Declared Rajasthan Agriculture Supervisor 2021 check Merit list link

RSMSSB Results: राजस्थान पटवारी और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देखें परिणाम

Fri, 27 May 2022 08:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 08:15 PM IST
सार

RSMSSB Results 2021-22: जो उम्मीदवार राजस्थान पटवारी और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट से अंतिम परिणाम और मेरिट सूची देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RSMSSB Patwari Final Result 2021 Declared Rajasthan Agriculture Supervisor 2021 check Merit list link
Delhi Forest Guard Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RSMSSB Patwari and Agriculture Supervisor 2021 Final Result : राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से पटवारी भर्ती और और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार राजस्थान पटवारी और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से अंतिम परिणाम और मेरिट सूची देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

अक्तूबर में हुई थी पटवारी भर्ती परीक्षा

राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की गई थी। पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी, 2022 को घोषित किया गया था। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। इस भर्ती के लिए अब अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पटवारी भर्ती मेरिट सूची भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों की श्रेणी-वार रोल नंबर शामिल हैं। पटवारी के 5610 पदों को भरने के लिए RSMSSB भर्ती अभियान चलाया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB पटवारी अंतिम परिणाम 2021 डाउनलोड करने का तरीका

  • स्टेप 1 -  RSMSSB की अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2 - 'News & Notification' के सेक्शन पर जाएं।
  • स्टेप 3 - अब 'Patwar 2021: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 - अब RSMSSB पटवारी भर्ती 2021 की अंतिम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और अपना रिजल्ट चेक करें।
     
विज्ञापन

18 सितंबर को हुई थी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा

वहीं, RSMSSB ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 18 सितंबर, 2021 को आयोजित की थी। कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती प्रक्रिया के लिए 2002 पदों पर गैर आदिवासी उप योजना (TSP) के लिए और 252 आदिवासी उप योजना (TSP) के लिए शुरू हुई थी। बता दें कि पहले कृषि पर्यवेक्षक की 882 पदों पर मार्च 2021 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। हालांकि, 08 जुलाई से 22 जुलाई, 2021 के दौरान 1,372 अतिरिक्त पदों पर फिर से भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब इसके चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। 
 

RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के अंतिम परिणाम देखने का तरीका

  • स्टेप 1 -  RSMSSB की अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2 - 'News & Notification' के सेक्शन पर जाएं।
  • स्टेप 3 - अब 'Agriculture Supervisor 2021 अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 - अब RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के अंतिम परिणाम की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • स्टेप 5 - अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed