फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Recruitment 2021: Like NTPC for Group D recruitment, the exam can be held in many stages, know when the dates will come-safalta

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: ग्रुप D भर्ती के लिए भी NTPC की तरह कई चरणों में हो सकती है परीक्षा, जान लीजिए कब आएंगी डेट्स

Sun, 25 Jul 2021 11:17 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 25 Jul 2021 11:17 AM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे जल्द ही परीक्षा का आयोजन कर सकता है। इस भर्ती परीक्षा में लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Recruitment 2021: Like NTPC for Group D recruitment, the exam can be held in many stages, know when the dates will come-safalta
rrb group d - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे के ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को किसी भी वक्त खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल रेलवे द्वारा आयोजित किए जाने वाले NTPC भर्ती के लिए परीक्षाएं 31 जुलाई को समाप्त होने वाली हैं। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि रेलवे जल्द ही ग्रुप D भर्ती के लिए भी परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर सकता है। गौरतलब है कि रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 2019 में वैकेंसी निकाली थी। लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस परीक्षा में 2 साल से भी अधिक का विलंब हो गया। हालांकि अब यह उम्मीद बंधने लगी है कि रेलवे इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों से संबंधित अपडेट के लिए RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

क्या NTPC की तरह विभिन्न चरणों मे होगा परीक्षा का आयोजन : 

रेलवे इस भर्ती परीक्षा का आयोजन NTPC के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के खत्म होने के बाद कर सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठ रहा है कि क्या रेलवे इस परीक्षा का आयोजन भी NTPC भर्ती परीक्षा की तरह अलग अलग फेज में कर सकता है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से NTPC भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन रेलवे द्वारा 7 फेज में किया जा रहा है। 

विज्ञापन

रेलवे ग्रुप D की परीक्षा में 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों को शामिल होना है। इसके अलावा देश में कोरोना की वर्तमान परिस्थिति को देखा जाए तो यह समझ आता है कि यह बीमारी अभी खत्म नहीं हुई है और हाल फिलहाल में खत्म होने वाली भी नहीं है। अभ्यर्थियों की संख्या तथा कोरोना की स्थिति देखते हुए यह कहा जा सकता है कि रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए भी परीक्षा का आयोजन कई फेज में कर सकता है। हालांकि इसके बारे में स्थिति तभी स्पष्ट हो पाएगी जब रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा का नोटिस जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परीक्षा में इतने अभ्यर्थी हो रहे हैं शामिल :

रेलवे में भर्ती के लिए आयोजित किए जा रहे NTPC तथा ग्रुप D दोनों भर्तियों में आवेदकों की संख्या एक करोड़ से अधिक है। NTPC भर्ती में जहाँ 35 हजार पदों के लिए 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, तो वहीं ग्रुप D की भर्ती में 1.03 लाख पदों के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

आज के इस दौर में दिन प्रति दिन प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप इस परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, UPSSSC PET, SSC GD, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर की बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे एक नई मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed