फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Recruitment 2024 notice for 9,000 vacancies of technicians, application in March-April

RRB Recruitment 2024: रेलवे में टेक्नीशियन के 9,000 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी, इस महीने शुरू होंगे आवेदन

Sat, 03 Feb 2024 01:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 01:07 PM IST
सार

RRB Technicians Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के संबंध में शॉर्ट नोटिस जारी किया है। 9000 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विस्तृत विवरण पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
RRB Recruitment 2024 notice for 9,000 vacancies of technicians, application in March-April
RRB Technicians Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RRB Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। शॉर्ट नोटिस के मुताबिक विभाग में तकनीशियनों की कुल 9000 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। एक बार अधिसूचना जारी होने के बाद, छात्र आरआरबी तकनीशियन भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ा विवरण आगे पढ़ें।

विज्ञापन

मार्च में शुरू होंगे पंजीकरण

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) तकनीशियन भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना फरवरी में जारी करेगा और ऑनलाइन पंजीकरण मार्च या अप्रैल 2024 में शुरू होंगे। आरआरबी ने 21 रेलवे बोर्डों के तहत बड़ी संख्या में रिक्तियों की घोषणा की है। जोन-वार रिक्तियों को बाद में अपडेट किया जाएगा।

घटना  तिथियां
आरआरबी तकनीशियन विस्तृत अधिसूचना  फरवरी, 2024
आरआरबी तकनीशियन ऑनलाइन आवेदन  मार्च-अप्रैल 2024
आरआरबी तकनीशियन परीक्षा तिथि  अक्तूबर और दिसंबर 2024 के बीच
दस्तावेज सत्यापन  फरवरी 2025 


आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों के पास भर्ती बोर्ड द्वारा पद के लिए निर्धारित आवश्यक पात्रता होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती है जारी

इस बीच, आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। भर्ती अभियान में आरआरबी एएलपी विभाग में 5,696 रिक्तियों को भरा जाना है। आईटीआई और डिप्लोमा प्रमाणपत्र के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और 18 से 28 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2024 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed