फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Exam Cancelled: Third Shift Postponed at a Bihar Gaya Exam Centre, New Schedule to Be Released Soon

RRB NTPC Exam Cancelled: बिहार के एक परीक्षा केंद्र पर तीसरी शिफ्ट की परीक्षा टली, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

Fri, 06 Jun 2025 08:03 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 06 Jun 2025 08:03 AM IST
सार

Railway NTPC New Exam Date:  रेलवे एनटीपीसी की गया परीक्षा केंद्र पर आयोजित तीसरी शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। रेलवे ने नया शेड्यूल और एडमिट कार्ड जल्द जारी करने की बात कही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
RRB NTPC Exam Cancelled: Third Shift Postponed at a Bihar Gaya Exam Centre, New Schedule to Be Released Soon
Exam Cancelled - फोटो : Freepik

विस्तार

RRB NTPC Exam Cancelled 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। गया (बिहार) स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र (Venue Code: 40923) पर 5 जून 2025 को आयोजित तीसरी शिफ्ट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस परीक्षा को अब दोबारा आयोजित किया जाएगा, जिसकी नई तारीख और समय की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन

क्यों रद्द हुई परीक्षा?

रेलवे द्वारा अब तक परीक्षा रद्द करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, बोर्ड ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि पुराना एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होगा और जल्द ही नया प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

परीक्षा की नई तारीख और एडमिट कार्ड

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि गया केंद्र के उम्मीदवारों को जल्द ही री-शेड्यूल परीक्षा की तारीख और नया एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे rrbcdg.gov.in या संबंधित RRB की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने उम्मीदवारों को अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है। साथ ही, फर्जी एजेंटों और जॉब दिलाने के नाम पर धोखा देने वालों से सावधान रहने को भी कहा है।

RRB NTPC Exam Cancelled: Third Shift Postponed at a Bihar Gaya Exam Centre, New Schedule to Be Released Soon
Exam Cancelled - फोटो : Freepik

परीक्षा पैटर्न और पदों का विवरण

इस वर्ष आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 8113 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। उम्मीदवारों का चयन के लिए सबसे पहले CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) आयोजित की जाती है। यह परीक्षा कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों की होगी, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू है, जहां हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

CBT-1 के बाद योग्य उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा। इसके पश्चात स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और अंत में मेडिकल परीक्षण (Medical Exam) होगा। ये सभी चरण सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति की जाएगी।

CBT-1 परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्टों में किया जा रहा है- पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे, और तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे शुरू होती है। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed